NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हृदय को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    अगली खबर
    हृदय को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    हृदय को स्वस्थ रखने के लिए 5 टिप्स

    हृदय को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    लेखन गौसिया
    Sep 24, 2023
    02:12 pm

    क्या है खबर?

    हृदय शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है और इसका स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस भी मनाया जाता है।

    हालांकि, बिगड़ती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण हृदय का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, जिससे बाद में कई हृदय रोगों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    ऐसे में आइये आज हम आपको 5 टिप्स बताते हैं, जिन्हें आजमाकर आप अपने हृदय को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

    #1

    एक्सरसाइज है जरूरी 

    नियमित रूप से एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधि करने से हृदय स्वास्थ्य ठीक रहता है।

    दरअसल, एक्सरसाइज करने से हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे फेफड़ों और पूरे शरीर में खून पंप करने की हृदय की क्षमता में सुधार होता है। इससे मांसपेशियों में खूब का प्रवाह अच्छा होता है और खून में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे हृदय का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

    रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करके अपने हृदय को स्वस्थ रखें।

    #2

    खान-पान का रखें ध्यान

    हृदय स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ खान-पान पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है।

    दरअसल, हम जो कुछ भी खाते हैं, वह सीधे हमारे हृदय प्रणाली पर प्रभाव डालता है, इसलिए डाइट में स्वस्थ चीजों को शामिल करें।

    इसके लिए आप सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दाल और मेवों का सेवन करें।

    इसके अलावा चिप्स, नूडल्स, बर्गर और पिज्जा जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें क्योंकि इनसे हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    #3

    वजन को नियंत्रित करें 

    आजकल ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान है और यह हृदय रोगों में योगदान देने वाला प्रमुख कारणों में से एक है। इस कारण बढ़े हुए वजन को नियंत्रित में रखना जरूरी है।

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, स्वस्थ वजन बनाए रखने से हृदय संबंधी बीमारियों को कम करन में मदद मिलती है।

    अगर आपका वजन अधिक है तो आपको हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, टाइप 2 मधुमेह और पथरी जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा है।

    #4

    धूम्रपान से बचें 

    अगर आप धूम्रपान या अन्य तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं तो आपको हृदय रोग होने की संभावना अधिक होती है, वहीं धूम्रपान छोड़ने से हृदय रोगों के जोखिम को कम करने और पूरे शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

    इस कारण हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए इसे छोड़ने का प्रयास करें। इसके लिए आप इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।

    #5

    समय-समय पर करवाते रहें जांच 

    समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का पहले से ही पता लगने में मदद मिल सकती है। इस कारण हर किसी को अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना चाहिए।

    हृदय को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर से संपर्क करते रहना चाहिए ताकि वो आपके वजन, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर की जांच करते रहें।

    इसके साथ ही समय-समय पर अपना पूरा हेल्थ टेस्ट करवाएं और स्वस्थ चीजों का सेवन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व हृदय दिवस
    हृदय रोग
    खान-पान
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    विश्व हृदय दिवस

    World Heart Day: हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकते हैं ये सूखे मेवे खान-पान
    हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं ये 5 पेय, डाइट में जरूर करें शामिल हृदय रोग

    हृदय रोग

    लॉन्ग कोविड से जुड़ी हो सकती हैं अचानक आए कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौतें- डॉक्टर कोरोना वायरस
    हेजलनट्स को डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ त्वचा की देखभाल
    #NewsBytesExclusive: सर्दियों में छोटे बच्चे बार-बार क्यों पड़ जाते हैं बीमार? शिशु रोग विशेषज्ञ से जानिए सर्दियों की देखभाल
    ग्रीक योगर्ट को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ मधुमेह

    खान-पान

    ये हैं चावलों की 5 प्रमुख किस्में, दुनियाभर में होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल इटली
    अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन की सूची में 'मिल्क फ्राई एग' भी हुआ शामिल, देखिए वीडियो  सोशल मीडिया
    ये हैं खान-पान से जुड़ी भारतीय परंपराएं, जिनका आज भी होता है पालन स्वास्थ्य टिप्स
    दुनियाभर में मशहूर हैं ये 5 करी, जानिए इनकी विशेषताएं लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य टिप्स

    सुबह रोजाना इन 5 बीजों का करें सेवन, मिलेंगे त्वचा संबंधी कई फायदे त्वचा की देखभाल
    मानसून में संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स मानसून
    जिमीकंद का सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इसके 5 प्रमुख लाभ स्वास्थ्य
    बारिश में भीगने के बाद इन 5 पेय पदार्थों का करें सेवन, शरीर को मिलेगी गरमाहट मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025