Loading...
केएल राहुल की दरियादिली ने जीता दिल, महिला कर्मचारी को गिफ्ट किया अपना स्मार्टफोन
केएल राहुल अच्छे फॉर्म में भी हैं (फाइल तस्वीर)

केएल राहुल की दरियादिली ने जीता दिल, महिला कर्मचारी को गिफ्ट किया अपना स्मार्टफोन

Nov 08, 2026
01:15 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले के बाद केएल राहुल ने दिल जीतने वाला काम किया। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना स्मार्टफोन पुरस्कार स्टेडियम की एक महिला कर्मचारी को उपहार में दे दिया। राहुल को यह फोन 'गेम चेंजर ऑफ द मैच' पुरस्कार के रूप में मिला था। उन्होंने अपने व्यक्तिगत पुरस्कार को मैदान के पीछे रहकर काम करने वाली कर्मचारी के लिए एक खास तोहफे में बदल दिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें राहुल का वीडियो 

बयान

महिला कर्मचारी ने क्या कहा?

महिला कर्मचारी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से बातचीत में कहा, "उन्होंने मुझे अपना जीता हुआ फोन दे दिया। मैं थोड़ी हैरान हूं, लेकिन उनका यह तोहफा देना बहुत अच्छा लगा। सच कहूं तो मुझे इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।"

मुकाबले की बात करें तो बारिश के कारण दूसरा मैच कई बार रूका। इसके बावजूद भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम (DLS) से 4 विकेट से जीत मिली थी।

ADVERTISEMENT

पारी

ऐसी रही राहुल की पारी और साझेदारी 

मैच में भारतीय टीम को 135 रन का लक्ष्य मिला था। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जल्दी विकेट गंवा दिए।

एक समय भारत का स्कोर 86/5 था। ऐसे मुश्किल हालात में राहुल ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए और नाबाद रहे।

उनकी पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट 68.42 की रही। उन्होंने श्रेयस अय्यरेे के साथ 43 गेंदों में 39 रन की साझेदारी भी की।

ADVERTISEMENT