नासा कर रही नए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
क्या है खबर?
नासा अपने आर्टेमिस कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए नए अंतरिक्ष यात्रियों की तलाश कर रही है, जिसका लक्ष्य चंद्रमा पर एक स्थायी बेस स्थापित करना है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कैनेडी स्पेस सेंटर में एक एयर शो के दौरान इसकी घोषणा की। यह 2 सालों में ऐजेंसी का पहला भर्ती अभियान है। इससे पहले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आवेदन 2024 में मांगे गए थे, जिसके परिणामस्वरूप सितंबर, 2025 में 8,000 से अधिक आवेदकों में से 10 काे चुना गया।
वजह
इस कारण होगी ज्यादा लोगों की जरूरत
नासा के पास अभी केवल 32 सक्रिय अंतरिक्ष यात्री हैं। यह पृथ्वी की निचली कक्षा से आगे इंसानी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है, इसलिए वह अपनी टीम का विस्तार करना चाहती है।
नए लोगों को शामिल करने का यह कदम आर्टेमिस II क्रू द्वारा अप्रैल में चंद्रमा के चक्कर लगाने के बाद उठाया गया है।
आर्टेमिस III के कमांडर रैंडी ब्रेसनिक ने कहा, "हमारे पास अंतरिक्ष यात्रियों की तुलना में काम बहुत ज्यादा है।"
समय-सीमा
कब शुरू होगा उम्मीदवारों का प्रशिक्षण?
अंतरिक्ष यात्री बनने के इच्छुक लोग 3 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नासा 2027 के आखिर तक अपना चयन पूरा करने की योजना बना रही है और चुने गए उम्मीदवार 2028 की शुरुआत में अपना प्रशिक्षण शुरू कर देंगे।
यह समय-सीमा नासा की उस योजना से मेल खाती है, जिसके तहत वह 50 साल से भी ज्यादा समय बाद अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने वाली है।
ब्रेसनिक ने संभावित उम्मीदवारों से जल्द आवेदन करने का आग्रह किया है।