प्राकृतिक आपदा: खबरें
उत्तराखंड: चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके, 3.3 दर्ज की गई तीव्रता
उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 दर्ज की गई है।
ताजिकिस्तान में 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, चीन और अफगानिस्तान में भी महसूस हुए झटके
गुरुवार को ताजिकिस्तान में लगभग 5:37 बजे शक्तिशाली भूकंप आया। इसके झटके अफगानिस्तान और चीन में भी महसूस किए गए।
तुर्की-सीरिया के बॉर्डर पर फिर आया 6.3 तीव्रता का भूकंप
तुर्की और सीरिया के बॉर्डर पर एक बार फिर से भूकंप आया है।
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के माछिल में हिमस्खलन, एक की मौत
जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को अचानक हुए हिमस्खलन की वजह से उसमें फंसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर के कटरा में 3.6 तीव्रता का भूकंप
जम्मू-कश्मीर के कटरा में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है।
फिलीपींस में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, कोई बड़ा नुकसान नहीं
केंद्रीय फिलीपींस में गुरुवार तड़के 2ः00 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 6.1 मापी गई।
न्यूजीलैंड में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की कोई खबर नहीं
तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद बुधवार को न्यूजीलैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है।
सिक्किम के युकसोम इलाके में आया 4.3 तीव्रता का भूकंप
सिक्किम के युकसोम इलाके में सोमवार सुबह भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है।
तुर्की-सीरिया भूकंप: मरने वालों की संख्या 21,000 से अधिक हुई, राहत पैकेज का ऐलान
तुर्की के दक्षिण में सीरियाई सीमा के पास आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 21,000 के पार पहुंच चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
भूकंंप की वजह से तुर्की अपनी जगह से 6 मीटर खिसका- विशेषज्ञ
इटली के एक विशेषज्ञ ने दावा किया है कि सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप की वजह से तुर्की सीरिया की तुलना में अपनी जगह से पांच से छह मीटर खिसक गया है।
सीरिया: भूकंप के बाद मलबे से भाई को बचाती बहन की तस्वीर वायरल, भावुक हुए लोग
तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 9,500 से अधिक लोगों की जान चली गई है।
तुर्की-सीरिया में आए भूंकप से 7,800 लोगों की मौत, ठंड के कारण बचाव कार्य में बाधा
तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में अब तक 7,800 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और यह आकंड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
तुर्की भूकंप पीड़ितों की मदद को जा रहे भारतीय विमान को पाकिस्तान ने नहीं दिया रास्ता
तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के पीड़ितों की मदद के लिए जा रहे भारतीय विमान C-17 को पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र नहीं दिया, जिससे विमान को एक चक्कर लगाकर जाना पड़ा।
हिमाचल प्रदेश: हिमस्खलन की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत, एक लापता
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीती जिले के सिनकुला-दारचा रोड पर हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। एक अन्य मजदूर लापता है। हिमस्खलन चीका गांव में रविवार को हुआ था।
तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का बेहद शक्तिशाली भूकंप, 670 से ज्यादा लोगों की मौत
तुर्की के दक्षिण में सीरियाई सीमा के पास सोमवार सुबह 4:17 बजे बेहद शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई है।
जोशीमठ: सिंह धर वार्ड में ढहा पहला मकान, परिवार सुरक्षित
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में जमीन धंसने के कारण सिंह धर द्वार में रविवार को पहला मकान ढह गया।
सुप्रीम कोर्ट का जोशीमठ पर तत्काल सुनवाई से इंकार, याचिका पर सुनवाई अब 16 जनवरी को
उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है। सुनवाई 16 जनवरी को होगी।
जोशीमठ में गिराए जाएंगे बुरी तरह क्षतिग्रस्त मकान, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 4,000 लोग
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में जमीन धंसने के कारण पड़ी दरारों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मकानों और इमारतों को तोड़ने का काम आज से शुरू हो जाएगा।
इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता के भूकंप से सहमे लोग, सुनामी की आशंका थमी
इंडोनेशिया के तनिंबर द्वीप में मंगलवार को आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से लोग सहम गए और लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा।
अमेरिका में बर्फीले तूफान से 31 की मौत, हजारों घरों में बिजली गुल
अमेरिका में क्रिसमस का त्योहार भयंकर बर्फबारी और बर्फीले तूफान के बीच बीता। अभी तक नौ राज्यों में 31 लोगों की मौत की खबर है, जिसमें 12 मौत न्यूयॉर्क में हुई।
जम्मू-कश्मीर के रामबन में ढही निर्माणाधीन सुरंग, मलबे से अब तक 9 शव बरामद
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात ढहे निर्माणाधीन सुरंग के एक हिस्से की घटना में मलबे से अब तक नौ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
असम: बाढ़ में डूबे 1,000 से अधिक गांव; 6 लाख लोग प्रभावित, 9 की मौत
असम में बाढ़ का कहर जारी है और बुधवार को यहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ बाढ़ और भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या नौ हो गई है। दीमा हसाओ जिले में सबसे अधिक चार लोगों की मौत हुई है।
आपदा प्रबंधन ने बताया भूस्खलन से सुरक्षित रहने के तरीके, आप भी जानिए
पहाड़ी जगहों पर भूस्खलन होने की संभावना काफी अधिक रहती है, इसलिए पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को इससे सुरक्षित रहने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
देशभर में बाढ़ की चेतावनी देगी गूगल, भारत में लाइव हुआ 'फ्लड फोरकास्टिंग सिस्टम'
सर्च इंजन कंपनी गूगल ने घोषणा की है कि यह अपने फ्लड फोरकास्टिंग इनीशिएटिव को भारत भर में एक्सपैंड कर रही है।
केरल: बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 26 पहुंची, प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्री से बात
केरल में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और दूसरी दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 26 पहुंच गई है और कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
ताजिकिस्तान में आया भूकंप, भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए तेज झटके
बीती रात राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी।
उत्तराखंड बाढ़: अब तक 36 शव बरामद, तपोवन सुरंग के पास राहत अभियान फिर शुरू
उत्तराखंड के चमोली जिले में आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान में जुटे प्रशासन को अब तक 36 शव मिल चुके हैं।
उत्तराखंड बाढ़: जलस्तर बढ़ने के कारण तपोवन सुरंग के पास बचाव कार्य रोका गया
उत्तराखंड के चमोली जिले में धौली गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण तपोवन सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम फिलहाल अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।
उत्तराखंड बाढ़: 13 गांवों का दुनिया से जमीनी संपर्क कटा, हेलिकॉप्टर से पहुंचाई जा रही मदद
उत्तराखंड के चमोली में आई बाढ़ के कारण एकमात्र पुल बह जाने से जिले के 13 गांवों का संपर्क कट गया है।
उत्तराखंड आपदा: बचाव और राहत अभियान जारी, अब तक 32 शव मिले
उत्तराखंड के चमोली जिले में आई बाढ के बाद राहत और बचाव कार्य अभी जारी है।
उत्तराखंड बाढ़: सुरंग में फंसे 35 मजदूरों को बचाने के लिए दो दिन से अभियान जारी
उत्तराखंड के चमोली जिले में आई बाढ़ के कारण एक सुरंग में फंसे लगभग 35 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान लगातार दो दिन से जारी है, हालांकि अभी तक इसमें कोई सफलता नहीं मिली है।
उत्तराखंड बाढ़: अब तक बरामद हुए 14 शव, 170 से अधिक अभी भी लापता
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 170 से अधिक लोग लापता चल रहे हैं। छह लोग घायल भी हुए हैं।
उत्तराखंड में क्यों आई बाढ़ और अभी यहां क्या स्थिति है?
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 125 से अधिक लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। प्रशासन ने मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई है।
उत्तराखंड आपदा: प्रधानमंत्री मोदी रख रहे स्थिति पर नजर, अमित शाह ने दिया मदद का भरोसा
उत्तराखंड के जोशीमठ के पास गलेशियर टूटने से आई आपदा के बाद कई जगहों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति कोविंद ने भी आपदा पर चिंता व्यक्त की है।
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से बांध टूटा, 100-150 लोगों की मौत की आशंका
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से एक बांध टूट गया है और इसके कारण आसपास के इलाकों में भारी तबाही देखने को मिल रही है। खबरों के अनुसार, इलाके के कई घर और लोग पानी के तेज बहाव में बह गए हैं और अलकनंदा और धौलीगंगा आदि नदियां पूरे उफान पर हैं।
बीते एक साल में देश में प्राकृतिक आपदाओं से हुई लगभग ढाई हजार लोगों की मौत
तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के कारण लोगों को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन प्राकृतिक आपदाओं में बाढ़, सूखा, आग और भूकंप जैसी घटनाएं प्रमुख है।
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, पाकिस्तान में भारी नुक्सान
मंगलवार शाम को दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
केरल और कर्नाटक में बाढ़ से भारी तबाही, 88 लोगों की मौत, कई लापता
भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से केरल में अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है।