NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / असम: बाढ़ में डूबे 1,000 से अधिक गांव; 6 लाख लोग प्रभावित, 9 की मौत
    देश

    असम: बाढ़ में डूबे 1,000 से अधिक गांव; 6 लाख लोग प्रभावित, 9 की मौत

    असम: बाढ़ में डूबे 1,000 से अधिक गांव; 6 लाख लोग प्रभावित, 9 की मौत
    लेखन मुकुल तोमर
    May 19, 2022, 09:27 am 1 मिनट में पढ़ें
    असम: बाढ़ में डूबे 1,000 से अधिक गांव; 6 लाख लोग प्रभावित, 9 की मौत
    असम: बाढ़ में डूबे 1,000 से अधिक गांव; 6 लाख प्रभावित, 9 की मौत (तस्वीर- इंडिया टुडे)

    असम में बाढ़ का कहर जारी है और बुधवार को यहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ बाढ़ और भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या नौ हो गई है। दीमा हसाओ जिले में सबसे अधिक चार लोगों की मौत हुई है। पांच लोग लापता भी हैं। इनमें से चार लोग कछार जिले के और एक शख्स नलांग जिले का है। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

    बाढ़ में डूबे 26 जिलों के 1,089 गांव

    असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की चपेट में आकर असम के 26 जिलों के कुल 1,089 गांव डूब गए हैं । इससे छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। नगांव में सबसे अधिक 2.88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद कछार में 1.19 लाख, होजई में 1.07 लाख, दरांग में 60,562, विश्वनाथ में 27,282 और उदलगुरी में 19,755 लोग प्रभावित हुए हैं।

    लगभग 48,000 लोगों ने ली राहत शिविरों में शरण

    लोगों की मदद करने के लिए विभिन्न जिलों में 135 राहत शिविर खोले गए हैं। लगभग 48,000 लोगों ने इन शिविरों में शरण ले रखी है। प्रभावित लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के लिए 113 वितरण केंद्र भी खोले गए हैं। दीमा हसाओ में वायुसेना ने हेलीकॉप्टर्स की मदद से फंसे हुए लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाई। सेना, अर्धसैनिक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और फायर ब्रिगेड भी बचाव अभियान में चले हुए हैं।

    बाढ़ के कारण 6,540 घर क्षतिग्रस्त

    ASDMA के अधिकारियों ने बताया बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 24 जिलों में 6,540 घर आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में इनमें रहने वालों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है और उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

    बाढ़ में करोड़ों का नुकसान, रेलवे स्टेशन पूरी तरह डूबा

    बाढ़ के कारण असम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कई जिलों में सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जलभराव होने से खेतों में फसलें तबाह हो गई हैं। कोपिली सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण दीमा हसाओ का हाफलोंग स्टेशन पूरी तरह डूब गया है। भूस्खलन के कारण स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के कई डिब्बे पलट गए। इसी तरह लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में दो ट्रेनें फंसी हुई हैं।

    बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 150 करोड़ रुपये जारी, केंद्र ने दिए 1,000 करोड़

    असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 150 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वहीं केंद्र सरकार ने बाढ़ और इसके असर से निपटने के लिए राज्य सरकार को 1,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सरमा ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित इलाकों में आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति जारी रखने और संचार पुनर्स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। रेल कनेक्टिविटी को ठीक होने में 45 दिन लगेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    असम
    प्राकृतिक आपदा
    असम बाढ़
    बारिश

    ताज़ा खबरें

    जूम के CEO एरिक युआन कितनी सैलरी लेते हैं? जानिए कितनी है संपत्ति जूम
    JEE मेन: उत्तर प्रदेश के जुड़वां भाईयों ने किया टॉप, 35 किमी दूर जाते थे पढ़ने  JEE मेन
    सिद्धार्थ-कियारा शादी के बाद दो रिसेप्शन देने की तैयारी में, यहां पढ़िए पूरी जानकारी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सीरिया: भूकंप के बाद मलबे से भाई को बचाती बहन की तस्वीर वायरल, भावुक हुए लोग सीरिया

    असम

    असम: बाल विवाह के खिलाफ अभियान में 2,200 से अधिक गिरफ्तारियां, महिलाओं ने किया प्रदर्शन  बाल विवाह
    असम: बाल विवाह के खिलाफ विशेष अभियान; 9 दिनों में 4,000 से ज्यादा मामले, 1,800 गिरफ्तारी हेमंत बिस्वा सरमा
    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच हेमंत बिस्वा सरमा
    असम का पहला ट्रांजिट कैंप शुरू, पहले बैच में ठहराए गए 68 'विदेशी' असम पुलिस

    प्राकृतिक आपदा

    तुर्की-सीरिया में आए भूंकप से 7,800 लोगों की मौत, ठंड के कारण बचाव कार्य में बाधा तुर्की
    तुर्की भूकंप पीड़ितों की मदद को जा रहे भारतीय विमान को पाकिस्तान ने नहीं दिया रास्ता पाकिस्तान समाचार
    हिमाचल प्रदेश: हिमस्खलन की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत, एक लापता हिमाचल प्रदेश
    तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का बेहद शक्तिशाली भूकंप, 670 से ज्यादा लोगों की मौत भूकंप

    असम बाढ़

    असम में बाढ़ का असर हुआ कम, लेकिन 6 लाख लोग अभी भी प्रभावित असम
    असम: बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार, लेकिन 21 लाख अभी भी प्रभावित; 134 की मौत असम
    असम में बाढ़ का कहर जारी; अब तक 107 की मौत, 45 लाख से अधिक प्रभावित असम
    असम: बाढ़ का प्रकोप जारी; 25 लोगों की मौत, 32 जिलों के 31 लाख लोग प्रभावित असम

    बारिश

    दिल्ली-NCR में आज भी बारिश की संभावना, पारा और गिरेगा दिल्ली
    उत्तर भारत में घटेगा कोहरा, दिल्ली में शीतलहर के बीच हल्की बारिश के आसार भारतीय मौसम विभाग
    भारत में साल 2022 में मौसम आधारित घटनाओं में हुई 2,227 लोगों की मौत- IMD जलवायु परिवर्तन
    चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' ने चेन्नई में मचाई तबाही, 4 लोगों की मौत चक्रवात

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023