Page Loader
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर रेड अलर्ट जारी, 4 जिलों में खतरा
हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी (तस्वीर: एक्स/@AIRNewsHindi)

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर रेड अलर्ट जारी, 4 जिलों में खतरा

लेखन गजेंद्र
Jun 30, 2025
01:56 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश में मानसून शुरू होने के साथ ही आसमानी आफत का प्रवेश हो गया है। यहां भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन जिलों में अत्यधिक तेज बारिश को लेकर रेल अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद राज्य सरकार ने यहां के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

आपदा

हिमाचल प्रदेश में अब तक 39 की मौत

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हुई है। मानसून शुरू होने के बाद से अभी तक राज्य में 39 की मौत हो चुकी है। 4 अब भी लापता हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि ऊना और बिलासपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति डूब गए, जबकि शिमला में ऊंचाई से गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। पिछले दिनों कांगड़ा में बादल फटने के बाद 5 लोगों की मौत हुई थी।

व्यवधान

भूस्खलन और बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त

बारिश से शिमला-कालका रेल लाइन पर मलबा और पेड़ गिर गया, जिससे सेवाएं घंटों तक स्थगित रहीं। शिमला के भट्टाकुफर इलाके में सोमवार सुबह एक 5 मंजिला मकान भूस्खलन की वजह से ढह गया। हालांकि, इसमें किसी की जान नहीं गई। शिमला-चंडीगढ़ को जोड़ने वाले शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-5) पर कोटी के पास भूस्खलन से सड़क के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हैं, जिससे 2-3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सरकार ने चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

ट्विटर पोस्ट

हिमाचल प्रदेश में ढह गया मकान