Page Loader
हिमाचल प्रदेश: हिमस्खलन की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत, एक लापता
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीती में हिमस्खलन की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत (तस्वीर: unsplash)

हिमाचल प्रदेश: हिमस्खलन की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत, एक लापता

लेखन गजेंद्र
Feb 06, 2023
12:09 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीती जिले के सिनकुला-दारचा रोड पर हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। एक अन्य मजदूर लापता है। हिमस्खलन चीका गांव में रविवार को हुआ था। पुलिसकर्मियों के साथ आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने मौके पर बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों का कहना है कि बर्फ के नीचे दबे तीन मजदूरों में से नेपाल के राम बुध और चंबा के राकेश के शव बरामद हो गए।

हादसा

रविवार रात को बचाव अभियान रोका गया

राज्य आपातकालीन ऑपरेशन केंद्र के मुताबिक, नेपाल निवासी तीसरे मजदूर 27 वर्षीय पासंग चेरिंग लामा अभी लापता हैं। उनको खोजा जा रहा है। बचाव अभियान को रविवार रात को तापमान गिरने और दृश्यता घटने की वजह से रोक दिया गया था। इसे सोमवार सुबह फिर शुरू किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भी हिमस्खलन की वजह से दो सैलानियों की मौत हो गई थी।