Page Loader
म्यांमार में 2 नहीं 6 बड़े भूकंप से मची है तबाही, हर घंटे लगे 2 झटके
म्यांमार में शुक्रवार को 3 घंटे के अदर 6 भूकंप आए

म्यांमार में 2 नहीं 6 बड़े भूकंप से मची है तबाही, हर घंटे लगे 2 झटके

लेखन गजेंद्र
Mar 28, 2025
05:20 pm

क्या है खबर?

म्यांमार और उसके पड़ोस देश थाईलैंड में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। म्यांमार में 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि थाईलैंड में 81 लोग लापता हैं। दरअसल, म्यांमार में 2 नहीं बल्कि शुक्रवार को कुल 6 भूकंप आए हैं। इनमें पहले 2 भूकंप की तीव्रता 7 थी और बाकियों की तीव्रता 4 से 5 के बीच रही है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर में थी।

भूकंप

3 घंटे में आए 6 भूकंप

केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक, म्यांमार में पहला भूकंप 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का आया था, इसके बाद दूसरा भूकंप 12:02 बजे 7 तीव्रता का आया। तीसरा भूकंप 12:57 बजे 5 तीव्रता का आया, चौथा भूकंप 1:07 बजे 4.9 तीव्रता का आया। पांचवां भूकंप 2:48 बजे 4.4 तीव्रता का आया था, जबकि छठा भूकंप 3:25 बजे 4.3 तीव्रता का आया था। औसतन देखें तो हर 1 घंटे में 2 भूकंप और 3 घंटे के अंदर 6 भूकंप के झटके लगे हैं।

तबाही

भूकंप से कितनी मची तबाही?

इतनी तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार और थाईलैंड में काफी नुकसान की खबरें आ रही हैं। म्यांमार के सागाइंग में भूकंप का केंद्र रहा है। यहां इरावडी नदी पर बना एवा ब्रिज ढह गया। कई बहुमंजिला इमारतें ध्वस्त हो गई हैं और सड़कों पर दरारें दिख रही हैं। बैंकाक में मेट्रो को रोक दिया गया है और हवाई अड्डों के साथ सब-वे भी बंद हैं। थाईलैंड में 1 व्यक्ति की मौत की खबर हैं, जबकि 50 घायल हैं।

कारण

क्यों आते हैं भूकंप?

पृथ्वी की सतह चार परतों से मिलकर बनी है। इसमें इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट शामिल हैं। क्रस्ट और ऊपरी मेंटल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। यह 50 किलोमीटर मोटी और कई वर्गों में बंटी हुई परत है, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स भी कहा जाता है। ऐसी लगभग सात बड़ी और छोटी प्लेटें हैं। यह टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार खिसकती रहती हैं और इसी हलचल से जब अधिक दबाव बनता है तो धरती हिलने लगती है, जिसे भूकंप कहते हैं।

भूकंप

जापान में 7.5 तीव्रता के भूकंप ने मचाई थी तबाही

पिछले साल 1 जनवरी, 2024 को नए साल की सुबह जापान के इशिकावा प्रांत में 7.5 तीव्रता का भयंकर भूकंप आया था। आपदा में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। आपदा में 100 से अधिक लोग लापता हो गए थे। भूकंप के बाद लगभग 23,800 घरों की बिजली गुल हो गई और 66,400 से अधिक घरों में पानी आपूर्ति बाधित थी। भूकंप से कई इमारतें जमींदोज हो गई थी। भूकंप से उबरने में जापान को काफी समय लगा।

ट्विटर पोस्ट

भूकंप के दौरान सड़कों पर आ गए लोग