Page Loader
स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन
स्विट्जरलैंड के अल्पाइन क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से बैल्टन में आई तबाही (तस्वीर: एक्स/@i_kunal_ar26)

स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन

लेखन गजेंद्र
May 30, 2025
09:24 am

क्या है खबर?

स्विस आल्प्स नाम से मशहूर स्विट्जरलैंड के खूबसूरत अल्पाइन क्षेत्र में एक विशाल ग्लेशियर के टूटने से बैल्टन का पूरा अल्पाइन गांव तबाह हो गया। दक्षिणी स्विट्जरलैंड में वैलेस कैंटन के ब्लैटन गांव में बर्च ग्लेशियर टूटने से भूस्खलन हुआ, जिससे बर्फ, चट्टान और कीचड़ का एक बड़ा प्रवाह पहाड़ की ढलान से नीचे गिर गया। इसने कई घरों और लोन्जा नदी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति लापता है।

भूस्खलन

पहले ही दे दी गई थी चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई की शुरूआत में ही भूगर्भशास्त्रियों ने ग्लेशियर के 15 लाख क्यूबिक मीटर हिस्से के ढहने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद 300 ग्रामीणों और पशुओं को वहां से निकाला गया। भूगर्भशास्त्रियों को चट्टान खिसकने की आशंका थी और सावधानी से कई लोगों की जान बच गई। इसे विशेषज्ञों ने अल्पाइन इतिहास की सबसे खराब प्राकृतिक आपदाओं में एक बताया। अधिकारियों का कहना है कि ब्लैटन का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा नष्ट या दब चुका है।

आपदा

40 सेकेंड में बंजर हो गया गांव

ग्लेशियर के टूटने से मात्र 40 सेकेंड के अंदर ही पूरा खूबसूरत गांव बंजर हो गया और मलबे में बदल गया। लापता एक व्यक्ति 64 वर्षीय बुजुर्ग नागरिक हैं। यहां लगातार गिर रहे मलबे के कारण थर्मल इमेजिंग और खोजी कुत्तों के साथ ड्रोन का उपयोग करने वाली बचाव टीम ने खोज ऑपरेशन भी स्थगित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी खतरा टला नहीं है, इसलिए विलर और किपेल की नगरपालिकाओं को खाली कराया गया है।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो फुटेज में दिखी आपदा