Page Loader
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के माछिल में हिमस्खलन, एक की मौत
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल इलाके में हिमस्खलन से एक की मौत (तस्वीर: unsplash)

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के माछिल में हिमस्खलन, एक की मौत

लेखन गजेंद्र
Feb 17, 2023
08:31 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को अचानक हुए हिमस्खलन की वजह से उसमें फंसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद तीन लोगों को किसी तरह बचाया गया। सैलानियों को इलाके से बाहर निकलने के लिए कहा गया है। पुलिस और बचाव दल के सदस्य अब भी इलाके का दौरा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में हिमस्खलन के समय काफी लोग नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हादसा

पिछले कुछ दिनों में राज्य में हुई हिमस्खलन की कई घटनाएं 

जम्मू-कश्मीर में 1 फरवरी को गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में अचानक आए हिमस्खलन की चपेट में दो विदेशी सैलानियों की मौत हो गई थी, जबकि 21 फंस गए थे। इसके अलावा 12 जनवरी को सोनमर्ग के सरबल क्षेत्र में हिमस्खलन से तीन की मौत हुई थी। इसके बाद 14 जनवरी को गुरेज सेक्टर और गांदरबल में यह आपदा आई। 27 जनवरी को किश्तवाड़ के पद्दार इलाके में भी हिमस्खलन हुआ था। हालांकि, इन हादसों में किसी की जान नहीं गई।