NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज
    अगली खबर
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज
    कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया जा सकता है

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज

    लेखन नवीन
    Jan 27, 2023
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाया जा सकता है। इसको लेकर सियासी तौर पर अटकलें तेज हैं।

    कैप्टन पिछले साल सितंबर में भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भी भाजपा में विलय कर दिया था।

    पिछले दिनों महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री से अपना पद छोड़ने की इच्छा जताई थी।

    कारण

    इस वजह से कैप्टन के नाम की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

    रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों भाजपा आलाकमान ने सभी नेताओं से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया था और इसी क्रम में 29 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पटियाला में एक बड़ी रैली होनी थी।

    कयास हैं कि इस रैली में कैप्टन पंजाब में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने वाले थे और फिर अचानक इस कार्यक्रम को टाल दिया गया।

    इसके कारण ही उनके नाम की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है।

    जानकारी

    राज्यपाल की दौड़ में पिछड़ा सुमित्रा महाजन का नाम

    पहले दावा किया जा रहा था कि कोश्यारी के बाद भाजपा की ओर से महाराष्ट्र मूल की भाजपा नेत्री सुमित्रा महाजन अगली राज्यपाल होंगी। हालांकि, कैप्टन के नाम की चर्चाओं के बाद उनका नाम राज्यपाल की दौड़ में पिछड़ता नजर आ रहा है।

    इस्तीफा

    कैप्टन ने 2021 में कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

    कैप्टन ने साल 2021 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और अपनी नई पार्टी बनाई थी।

    वह कांग्रेस आलाकमान द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज थे और इसी कारण उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ दिया।

    कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं और इन्हें हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल किया गया है।

    राजनीतिक सफर

    कैप्टन का राजनीतिक सफर

    कैप्टन साल 2002 से 2007 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने पंजाब में काम किया है। उन्होंने 1963 से 1966 तक भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

    2014 लोकसभा चुनाव में कैप्टन ने अमृतसर सीट से पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को हराया था। 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद कैप्टन फिर मुख्यमंत्री बने और 2021 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।

    ट्वीट

    कोश्यारी ने बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी से जताई थी इस्तीफे की इच्छा

    महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी से अपनी इस्तीफे की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं।

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'प्रधानमंत्री की मुंबई यात्रा के दौरान मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में बिताने की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। मुझे हमेशा माननीय प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से प्यार और स्नेह मिला है और मुझे इस संबंध में भी ऐसा ही मिलने की उम्मीद है।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमरिंदर सिंह
    महाराष्ट्र
    भाजपा समाचार
    भगत सिंह कोश्यारी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    अमरिंदर सिंह

    पंजाब: नई कैबिनेट ने ली शपथ, कई नए चेहरों को मिली जगह पंजाब
    पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा पंजाब
    अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे अमरिंदर सिंह, क्या थामेंगे भाजपा का दामन? पंजाब
    नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया? पंजाब

    महाराष्ट्र

    मुंबई में बढ़ने लगी गर्मी, 35 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ तापमान मुंबई
    महाराष्ट्र: पालघर में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप, आठ आरोपी गिरफ्तार महाराष्ट्र पुलिस
    देश की 7.2 प्रतिशत आबादी के पास पासपोर्ट, केरल में सबसे ज्यादा पासपोर्ट
    महाराष्ट्र में लोकायुक्त के दायरे में आएंगे मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल, लाया जाएगा नया कानून महाराष्ट्र सरकार

    भाजपा समाचार

    नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस और भाजपा भिड़ीं, जानें किसने क्या कहा नोटबंदी
    2024 की तैयारी: गृह मंत्री अमित शाह इस महीने करेंगे 11 राज्यों का दौरा अमित शाह
    नीतीश कुमार ने मुस्लिमों को किया भाजपा और AIMIM से सतर्क, कहा- बिगाड़ सकते हैं माहौल बिहार
    कर्नाटक: कार्यकर्ता सड़क और सीवर पर नहीं 'लव जिहाद' पर ध्यान दें- भाजपा सांसद कर्नाटक

    भगत सिंह कोश्यारी

    महाराष्ट्र: राज्यपाल को नहीं दी गई राज्य सरकार के विमान के उपयोग की अनुमति महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच राज्यपाल ने केंद्र से केंद्रीय बलों को तैयार रखने को कहा महाराष्ट्र
    गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा- राज्यपाल कोश्यारी महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: राज्यपाल ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी, बोले- मराठियों का कभी अपमान नहीं करूंगा महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025