NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: अमरिंदर सिंह की दोस्त के ISI से रिश्तों की कराई जाएगी जांच- गृह मंत्री रंधावा
    राजनीति

    पंजाब: अमरिंदर सिंह की दोस्त के ISI से रिश्तों की कराई जाएगी जांच- गृह मंत्री रंधावा

    पंजाब: अमरिंदर सिंह की दोस्त के ISI से रिश्तों की कराई जाएगी जांच- गृह मंत्री रंधावा
    लेखन भारत शर्मा
    Oct 22, 2021, 05:08 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पंजाब: अमरिंदर सिंह की दोस्त के ISI से रिश्तों की कराई जाएगी जांच- गृह मंत्री रंधावा
    पंजाब के गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा, पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम और कैप्टन अमरिंदर सिंह।

    पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी का बनाने का ऐलान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। इसी बीच पंजाब के गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अमरिंदर सिंह की मित्र के तौर पर जानी जाने वाली पाकिस्‍तानी पत्रकार अरूसा आलम के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ रिश्‍तों की जांच की जानी चाहिए। ऐसे में उन्होंने इसके लिए कदम उठा दिया है।

    कांग्रेस हाईकमान ने किया था अमरिंदर को इस्तीफा देने पर मजबूर

    गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने 18 सितंबर को अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया था। उनका पिछले काफी समय से नवजोत सिंह सिद्धू से झगड़ा चल रहा था। इस्तीफा देते हुए अमरिंदर ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वे अपने लिए नए राजनीतिक विकल्प तलाशेंगे।

    अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को किया था नई पार्टी बनाने का ऐलान

    अमरिंदर के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने मंगलवार को उनके हवाले से कहा था, 'पंजाब के भविष्य की लड़ाई शुरू हो गई है। पंजाब और इसके लोगों के हितों की सेवा करने के लिए जल्द ही अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी का ऐलान करूंगा। इनमें पिछले एक साल से अस्तित्व के लिए लड़ रहे हमारे किसान भी शामिल हैं।' उन्होंने भाजपा और अकाली दल के ढींडसा और ब्रह्मपुरा गुटों के साथ समझौते की इच्छी भी जताई थी।

    भाजपा ने अमरिंदर सिंह का न्योता स्वीकार किया

    अमरिंदर सिंह के भाजपा और अकाली दल से समझौते की इच्छा जताने के बाद अब भाजपा के पंजाब प्रभारी गौतम ने कहा, 'हम कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। गठबंधन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं, हालांकि, इस बारे में हमारा संसदीय बोर्ड ही फैसला कर सकता है।' उन्होंने कहा, 'भाजपा हमेशा ऐसे संगठनों से हाथ मिलाने के लिए तैयार है जो राष्ट्रवादी हैं, देश और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।'

    पंजाब के गृह मंत्री ने किया अमरिंदर सिंह पर दबाव बनाने का प्रयास

    अब, गृह मंत्री रंधावा ने NDTV से कहा, "कैप्‍टन कह रहे हैं कि पंजाब, ISI से खतरे का सामना कर रहा है। ऐसे में हम अरूसा आलम के ISI के साथ संबंधों की भी जांच करेंगे।" उन्‍होंने सुरक्षा पत्रकार अरूसा के पाकिस्‍तानी सैन्‍य अधिकारियों के साथ शेयर किए गए वीडियो और तस्‍वीरों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में उन्‍होंने पंजाब पुलिस के प्रमुख ने इन आरोपों की जांच करने को कहा है। यह बेहद गंभीर मामला है।"

    "पंजाब में BSF को तैनात कराना हो सकती है बड़ी साजिश"

    रंधावा ने कहा, "कैप्‍टन पिछले साढ़े चार साल से पाकिस्‍तानी ड्रोन का मुद्दा उठाते रहे हैं। उन्होंने पहले मुद्दा उठाया और बाद में पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को तैनात कराया। ऐसा लगता है कि यह बड़ी साजिश है जिसकी जांच की जरूरत है।"

    अमरिंदर सिंह की 2004 में हुई थी अरूसा से मुलाकात

    बता दें कि अमरिंदर सिंह की साल 2004 की पाकिस्‍तान यात्रा के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा से पहली बार मुलाकात हुई थी। उनका कैप्‍टन के घर पर नियमित रूप से आना-जाना है और उसने अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में भी शिरकत की थी। ऐसे में अब उनके रिश्तों को जांच के दायरे में लेना पंजाब सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। पंजाब कांग्रेस की ओर से अमरिंदर सिंह पर बोला गया यह सबसे तीखा हमला है।

    अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को बोला था कांग्रेस पर हमला

    अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने महाराष्‍ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन और राज्‍य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू सहित भाजपा और इसके संरक्षक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कई नेताओं के शामिल होने का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा था कि कांग्रेस को धर्मनिरपेक्षता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उनके इस हमले में पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत को भी निशाना बनाया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    पंजाब
    अमरिंदर सिंह
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    2008 से एशिया में केवल 5 टेस्ट जीता है ऑस्ट्रेलिया, 18 में मिली है हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन

    पाकिस्तान समाचार

    आर्थिक संकट: पाकिस्तान IMF की "अकल्पनीय" शर्तों को मानने को मजबूर, प्रधानमंत्री बोले- कोई चारा नहीं शहबाज शरीफ
    पाकिस्तान में इतने आतंकी हमले क्यों हो रहे हैं और कौन कर रहा है? पाकिस्तान सरकार
    भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर विश्व बैंक के फैसले पर उठाये सवाल सिंधु जल संधि
    श्रीलंका जैसी हो सकती है पाकिस्तान की स्थिति, आर्थिक संकट के बीच पूर्व अर्थशास्त्री ने चेताया श्रीलंका

    पंजाब

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक भगवंत मान
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस

    अमरिंदर सिंह

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज महाराष्ट्र
    पंजाब: 50 लाख रुपये की रिश्वत देते हुए पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा गिरफ्तार पंजाब
    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, अपनी पार्टी का भी विलय किया नरेंद्र मोदी
    सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी करेंगे विलय नरेंद्र मोदी

    कांग्रेस समाचार

    अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस अडाणी समूह
    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023