NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता धर्मसोत भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार
    अगली खबर
    पंजाब: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता धर्मसोत भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार
    कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

    पंजाब: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता धर्मसोत भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 07, 2022
    09:56 am

    क्या है खबर?

    पंजाब के विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे धर्मसोत को उनके एक सहयोगी के साथ अमलोह से गिरफ्तार किया गया है।

    विभाग ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों को भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा गया है।

    बता दें, धर्मसोत पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सरकार में वन और सामाजिक कल्याण मंत्री थे।

    आरोप

    धर्मसोत पर है रिश्वत लेने का आरोप

    विभाग ने पिछले हफ्ते भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में मोहाली के डिविजनल वन अधिकारी (DFO) गुरमनप्रीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति हरमिंदर सिंह हम्मी को गिरफ्तार किया गया था।

    पूछताछ में सिंह ने बताया कि हर पेड़ की कटाई से पहले धर्मसोत को रिश्वत दी जाती थी। वहीं हम्मी पर आरोप है कि उन्होंने धर्मसोत को रिश्वत के तौर पर बड़ी रकम का भुगतान किया है।

    इन दोनों से विजिलेंस विभाग की पूछताछ जारी है।

    जानकारी

    पहले भी घोटाले में आ चुका धर्मसोत का नाम

    हिंदुस्तान टाइम्स ने लिखा है कि हम्मी किसी कमलजीत के जरिये धर्मसोत तक रिश्वत का पैसा पहुंचा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि धर्मसोत के मंत्री रहते हुए वन और सामाजिक कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार के पर्याप्त सबूत सामने आए थे।

    यह पहली बार नहीं है, जब धर्मसोत का नाम ऐसे मामले में आया है। अमरिंदर सिंह सरकार के समय उन पर छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा था, लेकिन बाद में उन्हें क्लिन चिट दे दी गई।

    जानकारी

    हरी झंडी मिलने के कुछ ही घंटे बाद हुई गिरफ्तारी

    सूत्रों ने बताया कि धर्मसोत की गिरफ्तारी से कुछ ही घंटे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विभाग को हरी झंडी दिखाई थी।

    जानकारी के अनुसार, मान ने कहा कि जब वो अपने मंत्री (विजय सिंगला) के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं तो भ्रष्टाचार के मामले में कोई नहीं छोड़ा जाएगा।

    पंजाब के मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए कहा था भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

    जानकारी

    हाल ही में बदला गया था विभाग का निदेशक

    मुख्यमंत्री मान ने कुछ दिन पहले ही विजिलेंस विभाग के मुख्य निदेशक पद से IPS अधिकारी ईश्वर सिंह को हटाकर उनकी जगह ADGP वरिंदर कुमार को तैनात किया था।

    अपने काम के लिए जाने जाने वाले वरिंदर कुमार पहले भी कई अहम पदों पर सेवा दे चुके हैं। अमरिंदर सरकार में उन्होंने राज्य खुफिया प्रमुख रहते हुए विधायकों और मंत्रियों के भ्रष्टाचार पर फाइलें तैयार की थीं, लेकिन कहा जा रहा है कि तब इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    विजय सिंगला की गिरफ्तारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पिछले महीने भ्रष्टाचार के मामले में अपने स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था।

    मुख्यमंत्री के आदेश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सिंगला के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था।

    सिंगला पर आरोप है कि उन्होंने ठेका देने से पहले ठेकेदार से एक प्रतिशत कमीशन की मांग की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    अमरिंदर सिंह
    भ्रष्टाचार
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी

    पंजाब

    पंजाब: 40 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में AAP विधायक के ठिकानों पर CBI की छापेमारी दिल्ली पुलिस
    तजिंदर बग्गा को हाई कोर्ट से राहत, 10 मई तक नहीं हो सकेगी गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी समाचार
    PSSSB: पंजाब में ग्राम विकास आयोजक के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां
    पंजाब: मोहाली स्थित पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय के बाहर धमाका, जांच जारी भगवंत मान

    अमरिंदर सिंह

    पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, कहा- अपमानित महसूस कर रहा हूं पंजाब
    पंजाब: सोनिया गांधी करेगी नए मुख्यमंत्री का चुनाव, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय पंजाब
    दोपहर बाद पंजाब को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, सुनील जाखड़ रेस में सबसे आगे पंजाब
    अंबिका सोनी ने ठुकराया ऑफर, कहा- सिख नेता को होना चाहिए पंजाब का मुख्यमंत्री पंजाब

    भ्रष्टाचार

    भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जारी, जबरन रिटायर किए 15 और अधिकारी वित्त मंत्रालय
    मोदी की राह पर योगी, कहा- खुद रिटायर हों भ्रष्ट अधिकारी, नहीं तो करेंगे जबरन रिटायर नरेंद्र मोदी
    केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर दिल्ली से कितना अलग और कितना समान होगा जम्मू-कश्मीर, जानें दिल्ली
    आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान- सार्वजनिक होगी एक करोड़ रुपये से ऊपर की हर खरीद आंध्र प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    हरियाणा: भूपेंद्र हुड्डा के करीबी को बनाया गया कांग्रेस इकाई का प्रमुख, चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हरियाणा
    राजस्थान: सचिन पायलट का कांग्रेस हाईकमान को अल्टीमेटम, बोले- बिना देरी के मुझे मुख्यमंत्री बनाएं राजस्थान
    राहुल गांधी के पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानें क्या है मामला राहुल गांधी
    फिलहाल नई पार्टी नहीं बनाएंगे प्रशांत किशोर, बिहार में करेंगे 3,000 किलोमीटर की पदयात्रा बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025