NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, कैप्टन ने दी बधाई
    अगली खबर
    चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, कैप्टन ने दी बधाई
    चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री

    चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, कैप्टन ने दी बधाई

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 19, 2021
    05:49 pm

    क्या है खबर?

    चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसका आधिकारिक ऐलान करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि विधायक दल की बैठक में उन्हें एकमत से नेता चुना गया है।

    चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे।

    51 वर्षीय चन्नी चमकौर विधानसभा से विधायक हैं। तीन बार के विधायक चन्नी अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे और उनका नाम उन नेताओं में लिया जाता है, जिन्होंने कैप्टन के खिलाफ बगावत की शुरुआत की थी।

    पंजाब

    कैप्टन ने कल दिया था इस्तीफा

    पंजाब कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

    उन्होंने अपने साथ पूरी मंत्रिपरिषद का भी इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है। अब कांग्रेस को नए मुख्यमंत्री के अलावा पूरी कैबिनेट का गठन करना होगा।

    बता दें पंजाब में पिछले काफी समय से अमरिंदर सिंह और प्रदेश इकाई प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच टकराव चल रहा थी और पार्टी दो खेमों में बंटी हुई थी।

    जानकारी

    राहुल के करीबी माने जाते हैं चन्नी

    चन्नी प्रमुखता से दलितों के मुद्दे उठाते रहे हैं और उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।

    पहले कयास लगाया जा रहा है था कि कांग्रेस हिंदू नेता के तौर पर सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री बना सकती है, लेकिन उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद चन्नी का नाम तय किया।

    विधायकों का समर्थन पत्र हासिल करने के बाद चन्नी कांग्रेस के दूसरे नेताओं के साथ राज्यपाल भवन पहुंच चुके हैं।

    जानकारी

    कैप्टन ने दी शुभकामनाएं

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मुझे उम्मीद है कि वो सीमाई प्रांत पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ रहे खतरे से लोगों को बचाने में कामयाब होंगे।"

    पंजाब

    मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए रंधावा

    चन्नी से पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे था। मीडिया में खबरें आईं कि विधायकों ने उनके नाम पर सहमति जता दी है और उनका नाम पार्टी हाईकमान के पास भेजा गया है।

    रंधावा के समर्थकों ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया था, लेकिन वो मुख्यमंत्री नहीं बन सके।

    बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू रंधावा को सरकार की कमान देने पर राजी नहीं हुए।

    पंजाब

    अंबिका सोनी ने किया मुख्यमंत्री बनने से इनकार

    रंधावा के नाम पर विचार से पहले कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। सोनी ने कहा कि पार्टी को किसी सिख नेता को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

    पंजाब के होशियारपुर से संबंध रखने वालीं अंबिका सोनी ने राहुल गांधी से कहा कि अगर कांग्रेस किसी सिख नेता को मुख्यमंत्री नहीं बनाती है तो उसे चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

    जानकारी

    ये नाम थे रेस में शामिल

    नए मुख्यमंत्री की रेस में सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सबसे आगे चल रहा था। उनके अलावा पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया और तृत्प राजिंदर बाजवा के नाम भी रेस में शामिल थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    अमरिंदर सिंह
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    पंजाब

    पंजाब: मोगा जिले में वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत देश
    मॉडर्ना का पंजाब को वैक्सीन सप्लाई करने से इनकार, कहा- केवल केंद्र से करेंगे सौदा पंजाब सरकार
    फाइजर और मॉडर्ना का वैक्सीन देने से इनकार, केंद्र से सौदे की बात कही- केजरीवाल दिल्ली
    पंजाब: बिना कोरोना की चपेट में आए भी 32 लोगों को ब्लैक फंगस, डॉक्टरों ने चेताया अमरिंदर सिंह

    अमरिंदर सिंह

    अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, कहा- 'मेरे पास समाधान के लिए कुछ नहीं' किसान
    प्रदर्शनों में हिस्सा लेकर पंजाब लौट रहे चार किसानों की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मौत दिल्ली
    प्रदर्शन में शामिल पंजाब के किसान संगठन को विदेशी चंदा प्राप्त करने को लेकर चेतावनी पंजाब
    किसानों के निशाने पर रिलायंस जियो, पंजाब में 1,500 टावरों को नुकसान पहुंचाया पंजाब

    कांग्रेस समाचार

    सिद्धू ने संभाला पंजाब कांग्रेस प्रमुख का पदभार, अमरिंदर सिंह से भी की मुलाकात पंजाब
    झारखंड: सरकार को गिराने के लिए एक करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश- कांग्रेस विधायक झारखंड
    राजस्थान: सचिन पायलट को दी जा सकती है केंद्रीय भूमिका, जल्द होगा कैबिनेट विस्तार- रिपोर्ट राजस्थान
    कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- संसद नहीं चलने दे रही है सबसे पुरानी पार्टी नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025