NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार है भाजपा- पंजाब प्रभारी
    अगली खबर
    कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार है भाजपा- पंजाब प्रभारी
    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

    कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार है भाजपा- पंजाब प्रभारी

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 20, 2021
    07:37 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा को एक जाजम पर बैठा हुआ देखा जा सकता है।

    इसका कारण है कि अमरिंदर सिंह के मंगलवार को नई पार्टी का बनाने का ऐलान करने और भाजपा के साथ गठबंधन की उम्मीद जताने के बाद अब बुधवार को भाजपा ने उन्हें समर्थन देने की बात कही है।

    भाजपा के पंजाब प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने इसका ऐलान किया है।

    पृष्ठभूमि

    कांग्रेस हाईकमान ने किया था अमरिंदर को इस्तीफा देने पर मजबूर

    गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने 18 सितंबर को अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया था।

    उनका पिछले काफी समय से नवजोत सिंह सिद्धू से झगड़ा चल रहा था। इस्तीफा देते हुए अमरिंदर ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया था।

    उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वे अपने लिए नए राजनीतिक विकल्प तलाशेंगे।

    मुलाकात

    अमित शाह से मिले थे अमरिंदर, भाजपा में शामिल होने के लगाए गए थे कयास

    पूरे घटनाक्रम के बीच अमरिंदर सिंह ने 29 सितंबर की शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचकर सबको चौंका दिया था।

    उन्होंने करीब एक घंटे तक शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने के कयास तेज हो गए थे।

    कई मीडिया रिपोर्टों में उन्हें राज्यसभा सांसद बनाकर केंद्र में मंत्रालय दिए जाने या कृषि मंत्री बनाने की संभावना जताई थी, लेकिन बाद में उन्होंने सभी रिपोर्टों को खारिज कर दिया था।

    ऐलान

    अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को किया था नई पार्टी बनाने का ऐलान

    अमरिंदर के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने मंगलवार को उनके हवाले से कहा था, 'पंजाब के भविष्य की लड़ाई शुरू हो गई है। पंजाब और इसके लोगों के हितों की सेवा करने के लिए जल्द ही अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी का ऐलान करूंगा। इनमें पिछले एक साल से अस्तित्व के लिए लड़ रहे हमारे किसान भी शामिल हैं।'

    उन्होंने भाजपा और अकाली दल के ढींडसा और ब्रह्मपुरा गुटों के साथ समझौते की इच्छी भी जताई थी।

    स्वीकार

    भाजपा ने अमरिंदर सिंह का न्योता स्वीकार किया

    अमरिंदर सिंह के भाजपा और अकाली दल से समझौते की इच्छा जताने के बाद अब भाजपा के पंजाब प्रभारी गौतम ने कहा, 'हम कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। गठबंधन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं, हालांकि, इस बारे में हमारा संसदीय बोर्ड ही फैसला कर सकता है।'

    उन्होंने कहा, 'भाजपा हमेशा ऐसे संगठनों से हाथ मिलाने के लिए तैयार है जो राष्ट्रवादी हैं, देश और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।'

    तारीफ

    'अमरंदिर सिंह अच्छे देशभक्त हैं'

    गौतम में आगे कहा, 'पंजाब के लोगों के हितों के मुद्दों पर जब उन्होंने कोताही बरती तो हमने विरोध किया, लेकिन राष्ट्र की सुरक्षा की बात आई तो हम उन्हें शाबाशी भी देते रहे हैं। वो सैनिक रहे हैं। अमरंदिर सिंह अच्छे देशभक्त हैं।' ​

    उन्होंने कहा, 'किसान आज भी हमारे साथ हैं। किसानों के हित के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं। वो भी किसानों के हित की बात कर रहे हैं. आगे मिल कर बैठेंगे बात करेंगे।'

    प्रतिक्रिया

    कांग्रेस ने कहा- भाजपा और अकाली दल से मिले हुए हैं अमरिंदर

    बता दें कि अमरिंदर सिंह तकनीकी तौर पर अभी भी कांग्रेस में हैं, लेकिन पार्टी छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

    उन्होंने भाजपा की प्रतिक्रिया पर भी टिप्पणी नहीं दी है। हालांकि, अलग पार्टी बनाने के ऐलान के बाद कांग्रेस ने निशाना साधा है।

    राज्य सरकार में मंत्री परगट सिंह ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं पहले ही कह चुका हूं कि कैप्टन भाजपा और अकाली दल के साथ मिले हुए हैं। उन्हें भाजपा से एजेंडा मिलता था।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    अमरिंदर सिंह
    भाजपा समाचार
    पंजाब की राजनीति

    ताज़ा खबरें

    ओला इंजीनियर ने मरने से पहले दोस्त को भेजा संदेश, लिखा- बताना मैं दुर्घटना में मरा ओला
    पर्सनल फाइनेंस में वित्तीय स्थिरता के लिए अपनाएं ये तरीके, कर पाएंगे बचत  पर्सनल फाइनेंस
    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट

    पंजाब

    पार्टी में अपमान से दुखी कैप्टन अमरिंदर सिंह, छोड़ सकते हैं कांग्रेस- रिपोर्ट अमरिंदर सिंह
    पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, कहा- अपमानित महसूस कर रहा हूं अमरिंदर सिंह
    पंजाब: सोनिया गांधी करेगी नए मुख्यमंत्री का चुनाव, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय अमरिंदर सिंह
    दोपहर बाद पंजाब को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, सुनील जाखड़ रेस में सबसे आगे अमरिंदर सिंह

    अमरिंदर सिंह

    पंजाब: नवजोत सिद्धू पर आठ लाख का बिजली बिल बकाया, SAD का अमरिंदर सिंह पर निशाना पंजाब
    सिद्धू से टकराव के बीच कल सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सोनिया गांधी
    राहुल गांधी से मिले प्रशांत किशोर, सियासी अटकलें तेज राहुल गांधी
    पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे सिद्धू, अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में होंगे बदलाव- रिपोर्ट पंजाब

    भाजपा समाचार

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से विशेष अभियान चलाएगी भाजपा, आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम जेपी नड्डा
    इंफोसिस पर RSS की पत्रिका पांचजन्य का हमला, लगाए कई गंभीर आरोप इंफोसिस
    पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके गए बम, जांच जारी पश्चिम बंगाल
    बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने भवानीपुर से प्रियंका टिबरेवाल को बनाया उम्मीदवार, ममता बनर्जी को देंगी टक्कर पश्चिम बंगाल

    पंजाब की राजनीति

    पंजाब शिक्षा विभाग के कैलेंडर में 365 नहीं बल्कि एक साल में हैं 372 दिन, जानें आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब: सुखबीर बादल की गाड़ी पर हमला, कथित फायरिंग में तीन कार्यकर्ता घायल पंजाब
    भाजपा में शामिल नहीं होंगे अमरिंदर सिंह, लेकिन कांग्रेस छोड़ेंगे, कहा- अपमान सहन नहीं कर सकता अमरिंदर सिंह
    पंजाब: केजरीवाल का सरकार बनने पर मुफ्त इलाज का वादा, सभी निवासियों का बनेगा हेल्थ कार्ड आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025