Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?
राजनीति

पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?

पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?
लेखन भारत शर्मा
Mar 10, 2022, 06:27 pm 4 मिनट में पढ़ें
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?
पंजाब के बड़े चेहरों में कौन जीता और हारा?

पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना गुरुवार को जारी है। अब तक सामने आए परिणामों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और अब वह बढ़ी जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रही है। इसके कारण अधिकतर दिग्गज नेताओं को मुंह की खानी पड़ी है। इनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रमुख हैं। आइए जानते हैं बड़े चेहरों में कौन जीता और कौन हारा।

#1
भगवंत मान ने 58,000 से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

सबसे पहले बात करते हैं AAP के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान की। उन्होंने संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से 58,206 वोटों के बड़ी जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के अनुसार, मान को कुल 82,592 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस के मौजूद विधायक दलवीर सिंह गोल्डी महज 24,386 वोट ही हासिल कर सके हैं। इसी तरह शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रकाश चंद गर्ग को 6,991 वोट मिले हैं।

#2
भदौड़ और चमकौर साहिब दोनों जगहों से हारे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

AAP की लहर के कारण मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भदौड़ और अपनी परंपरागत सीट चमकौर साहिब दोनों जगहों से हार झेलनी पड़ी है। भदौड़ में चन्नी (26,409 वोट) को AAP प्रत्याशी लाभ सिंह उगोके (63,967 वोट) से 37,558 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह चमकौर साबिह सीट से चन्नी (62,306 वोट) को AAP प्रत्याशी डॉ चरणजीत सिंह (70248 वोट) से 7,942 वोटों से करारी हार झेलनी पड़ी है।

#3
अमृतसर पूर्व सीट से 6,750 वोटों से हारे नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी AAP की लहर में अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। उन्हें भी AAP उम्मीदवार जीवनज्योत कौर से 6,750 वोटों से हार झेलनी पड़ी है। इस चुनाव में जहां AAP उम्मीदवार को कुल 39,679 वोट मिले हैं, वहीं सिद्धू को 32,929 वोटों से संतोष करना पड़ा है। इसी तरह कांग्रेस के टिकट पर भाग्य आजमा रहे पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया 25,188 वोटों के साथ तीसरे पायदान पर रहे हैं।

#4
भाजपा का साथ भी अमरिंदर सिंह को नहीं दिला पाया जीत

AAP की आंधी में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपनी खुद की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन करने और भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपनी पारंपरिक सीट पटियाला शहर को नहीं बचा पाए हैं। उन्हें AAP उम्मीदवार अजीतपाल कोहली से 19,873 वोटों से हार झेलनी पड़ी है। चुनाव में जहां कोहली को कुल 48,104 वोट मिले हैं, वहीं कैप्टन को महज 28,231 वोटों से ही संतोष करना पड़ा है।

#5
प्रकाश सिंह बादल को भी झेलनी पड़ी है हार

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री की कमान संभालने वाले शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल (94) को भी मुक्तसर जिले की अपनी पारंपरिक लंबी सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें AAP प्रत्याशी गुरमीत खुड्डियां ने 11,396 से वोटों से मात दी है। मतगणना में जहां खुड्डियां को कुल 63,313 वोट मिले हैं, वहीं बादल को 54,917 वोट ही मिले हैं। ऐसे में वह अपना 11वां विधानसभा चुनाव हार गए।

#6
सुखबीर सिंह बादल को भी नहीं बचा पाए अपनी सीट

इसी तरह SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को भी फाजिल्का जिले की अपनी पारंपरिक जलालाबाद सीट पर 30,930 वोटों के भारी अंतर से करारी हाल झेलनी पड़ी है। इस सीट पर जीत हासिल करने वाले AAP उम्मीदवार जगदीप कंबोज को जनता ने समर्थन देते हुए कुल 91,455 वोट दिए हैं, जबकि सुखबीर सिंह को 60,525 वोट ही मिले हैं। बता दें कि इस बार SAD ने बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव करने का फैसला किया था।

कुल परिणाम
प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी AAP

पंजाब में इस बार जनता ने AAP को प्रचंड बहुमत दिया है। कोई भी बड़ा दिग्गत AAP उम्मीदवारों के सामने टिक नहीं पाया। अब तक की मतगणना में कुल 117 सीटों में से AAP ने 89 पर जीत हासिल कर ली है और तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह कांग्रेस ने 15 सीटें जीती हैं और तीन पर उसे बढ़त है। इसके अलावा भाजपा ने दो, SAD ने तीन और निर्दलीय में एक सीट जीती है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
आम आदमी पार्टी समाचार
अमरिंदर सिंह
भगवंत मान
चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब विधानसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
कश्मीरी पंडितों पर दिए बयान पर घिरीं साई पल्लवी, पुलिस शिकायत दर्ज
कश्मीरी पंडितों पर दिए बयान पर घिरीं साई पल्लवी, पुलिस शिकायत दर्ज मनोरंजन
लिएंडर पेस ने जीते हैं कुल 18 ग्रैंड स्लैम, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां
लिएंडर पेस ने जीते हैं कुल 18 ग्रैंड स्लैम, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां खेलकूद
व्हाट्सऐप ग्रुप कॉल फीचर को मिला अपडेट, पार्टिसिपेंट्स को म्यूट कर सकेगा होस्ट
व्हाट्सऐप ग्रुप कॉल फीचर को मिला अपडेट, पार्टिसिपेंट्स को म्यूट कर सकेगा होस्ट टेक्नोलॉजी
टी-20 क्रिकेट में कैसे हुआ हर्षल पटेल का उदय? जानें अहम आंकड़े
टी-20 क्रिकेट में कैसे हुआ हर्षल पटेल का उदय? जानें अहम आंकड़े खेलकूद
NCERT ने 12वीं की किताब से हटाया गुजरात दंगों का चैप्टर
NCERT ने 12वीं की किताब से हटाया गुजरात दंगों का चैप्टर करियर
आम आदमी पार्टी समाचार
पंजाब में 40 प्रतिशत तक सस्ती होगी शराब, सरकार की नई आबकारी नीति को मंजूरी
पंजाब में 40 प्रतिशत तक सस्ती होगी शराब, सरकार की नई आबकारी नीति को मंजूरी देश
दिल्ली: कश्मीर पंडितों की हत्या के विरोध में AAP का प्रदर्शन, केंद्र पर बोला हमला
दिल्ली: कश्मीर पंडितों की हत्या के विरोध में AAP का प्रदर्शन, केंद्र पर बोला हमला राजनीति
पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बहाल की 420 VIP लोगों की सुरक्षा
पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बहाल की 420 VIP लोगों की सुरक्षा राजनीति
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस ने शुरू की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाने की तैयारी
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस ने शुरू की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाने की तैयारी देश
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपी कौन है?
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपी कौन है? देश
और खबरें
अमरिंदर सिंह
पंजाब: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता धर्मसोत भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार
पंजाब: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता धर्मसोत भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार राजनीति
जिन्होंने मेरे लिए गड्ढे खोदे अब वो 10 गुना गहरे गड्ढों में दफन हुए- नवजोत सिद्धू
जिन्होंने मेरे लिए गड्ढे खोदे अब वो 10 गुना गहरे गड्ढों में दफन हुए- नवजोत सिद्धू राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: पटियाला शहर सीट से हारे अमरिंदर सिंह, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: पटियाला शहर सीट से हारे अमरिंदर सिंह, AAP प्रत्याशी ने दी मात राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव: बहुमत के आंकड़े के पार पहुंची AAP, कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे
पंजाब विधानसभा चुनाव: बहुमत के आंकड़े के पार पहुंची AAP, कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे राजनीति
पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमरिंदर सिंह की पार्टी को मिली 37 सीटें
पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमरिंदर सिंह की पार्टी को मिली 37 सीटें राजनीति
और खबरें
भगवंत मान
गृह मंत्री अमित शाह ने की सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात
गृह मंत्री अमित शाह ने की सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात देश
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ है?
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ है? देश
क्या तिहाड़ जेल में बनाई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की योजना? पुलिस ने ली तलाशी
क्या तिहाड़ जेल में बनाई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की योजना? पुलिस ने ली तलाशी देश
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में अब तक क्या-क्या सामने आया?
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में अब तक क्या-क्या सामने आया? देश
पंजाब में AAP सरकार का बड़ा फैसला, 424 VIP लोगों की सुरक्षा हटाई
पंजाब में AAP सरकार का बड़ा फैसला, 424 VIP लोगों की सुरक्षा हटाई राजनीति
और खबरें
चरणजीत सिंह चन्नी
अवैध रेत खनन मामला: ED ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी से की पूछताछ
अवैध रेत खनन मामला: ED ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी से की पूछताछ राजनीति
पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने किया 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान, आज लेंगे शपथ
पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने किया 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान, आज लेंगे शपथ देश
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: चमकौर साहिब से भी हुई मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हार
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: चमकौर साहिब से भी हुई मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हार राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: भदौड़ सीट से हारे मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: भदौड़ सीट से हारे मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, AAP प्रत्याशी ने दी मात राजनीति
पंजाब: मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और कांग्रेस उम्मीदवार मूसेवाला के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
पंजाब: मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और कांग्रेस उम्मीदवार मूसेवाला के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज राजनीति
और खबरें
पंजाब विधानसभा चुनाव
पंजाब: ड्रग तस्कर के पास मिला पुलिस हिरासत में रखा गया हथियार, उठे कई सवाल
पंजाब: ड्रग तस्कर के पास मिला पुलिस हिरासत में रखा गया हथियार, उठे कई सवाल देश
अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान
अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान देश
पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान
पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान राजनीति
पंजाब: नई विधानसभा में तीन चौथाई विधायक करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी
पंजाब: नई विधानसभा में तीन चौथाई विधायक करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी राजनीति
पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP
पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022