NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दोपहर बाद पंजाब को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, सुनील जाखड़ रेस में सबसे आगे
    अगली खबर
    दोपहर बाद पंजाब को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, सुनील जाखड़ रेस में सबसे आगे
    पंजाब के नए मुख्यमंत्री की रेस में सुनील जाखड़ सबसे आगे

    दोपहर बाद पंजाब को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, सुनील जाखड़ रेस में सबसे आगे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 19, 2021
    09:56 am

    क्या है खबर?

    कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब को आज नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।

    सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आज दोपहर बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेगी। इससे पहले पार्टी ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।

    नए मुख्यमंत्री की रेस में पंजाब कांग्रेस इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनके अलावा कई दूसरे नाम भी रेस में हैं, जिन पर आज दोपहर बाद अंतिम फैसला हो सकता है।

    पृष्ठभूमि

    कल दिया था कैप्टन ने इस्तीफा

    पंजाब कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

    उन्होंने अपने साथ पूरी मंत्रिपरिषद का भी इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है। अब कांग्रेस को नए मुख्यमंत्री के अलावा पूरी कैबिनेट का गठन करना होगा।

    बता दें पंजाब में पिछले काफी समय से अमरिंदर सिंह और प्रदेश इकाई प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच टकराव चल रहा थी और पार्टी दो खेमों में बंटी हुई थी।

    पंजाब

    मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं ये नाम

    सुनील जाखड़ के अलावा पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रमुख प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस की राज्यसभा सांसद अंबिका सोनी, सुखजिंदर रंधावा, सुखविंदर सिंह सरकारिया और तृत्प राजिंदर बाजवा का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल है।

    सूत्रों का कहना है कि पंजाब में पार्टी के हिंदू चेहरे सुनील जाखड़ इस पद के लिए कांग्रेस की पहली पसंद हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में सरकार के कमान एक हिंदू नेता और पार्टी की कमान सिख नेता के हाथ में होगी।

    पंजाब

    सिद्धू के नाम पर कैप्टन ने जताया विरोध

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है और वो श्राद्ध शुरू होने से पहले शपथ भी ले सकते हैं।

    दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वो सिद्धू को बतौर मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धू के रिश्ते पाकिस्तान के साथ है और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होगा।

    प्रस्ताव

    सोनिया गांधी को दी गई जिम्मेदारी

    शनिवार को चंडीगढ़ में हुई विधायक दल की बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए थे।

    पहले प्रस्ताव में पंजाब के विकास में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार के कामों की सराहना की गई और दूसरे प्रस्ताव में सोनिया गांधी को नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए अधिकृत किया गया था।

    बता दें कि शनिवार को अचानक बुलाई गई विधायक दल की बैठक से अमरिंदर सिंह समेत केवल दो विधायक गायब रहे थे।

    बयान

    इस्तीफे के बाद बोले कैप्टन- अपमानित महसूस कर रहा था

    शनिवार को दिनभर जारी रही खींचतान के बीच अमरिंदर सिंह ने शाम को राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया।

    इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, "मैंने सुबह ही फैसला कर लिया था और सोनिया गांधी को भी बता दिया था। दो महीने में यह तीसरी बार हो रहा है, जब विधायकों की बैठक मुझे बिना बताए हो रही है। मैं यहां अपमानित महसूस कर रहा हूं। अब उन्हें जिस पर भरोसा होगा उसे मुख्यमंत्री बना लेंगे।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    अमरिंदर सिंह
    कांग्रेस समाचार
    नवजोत सिंह सिद्धू

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान का रहीम यार एयरबेस ICU में है नरेंद्र मोदी
    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान
    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे करेंगे कप्तानी  अंडर-19 क्रिकेट

    पंजाब

    कोरोना वायरस: पंजाब में हुई कुल मौतों में से 40 प्रतिशत पिछले 44 दिनों में हुई लुधियाना
    हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट का लिव-इन में रह रहे जोड़े को सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार भारत की खबरें
    पंजाब: मोगा जिले में वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत देश
    मॉडर्ना का पंजाब को वैक्सीन सप्लाई करने से इनकार, कहा- केवल केंद्र से करेंगे सौदा पंजाब सरकार

    अमरिंदर सिंह

    फिर भिड़े हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री, अमरिंदर बोले- किसानों को हरियाणा में क्यों रोका? हरियाणा
    सरकार और किसानों के बीच बैठक आज, गृह मंत्री से मिलेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब
    अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, कहा- 'मेरे पास समाधान के लिए कुछ नहीं' किसान
    प्रदर्शनों में हिस्सा लेकर पंजाब लौट रहे चार किसानों की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मौत दिल्ली

    कांग्रेस समाचार

    कर्नाटक: सोमवार को मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं येदियुरप्पा, बोले- पार्टी का फैसला मंजूर कर्नाटक
    पंजाब: सिद्धू के पदभार ग्रहण समारोह में जा रहे कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत पंजाब
    सिद्धू ने संभाला पंजाब कांग्रेस प्रमुख का पदभार, अमरिंदर सिंह से भी की मुलाकात पंजाब
    झारखंड: सरकार को गिराने के लिए एक करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश- कांग्रेस विधायक झारखंड

    नवजोत सिंह सिद्धू

    पंड्या-राहुल की तरह ही 82 साल पहले दौरे से वापस स्वदेश भेजे गए थे ये खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    लोकसभा चुनाव में AIADMK और कांग्रेस का टिकट चाहिए तो पार्टी को देनी होगी फीस तमिलनाडु
    पुलवामा हमला: पकिस्तान का हाथ होने के सवाल पर सिद्धू बोले- आतंकवाद का कोई देश नहीं पाकिस्तान समाचार
    सिद्धू को महँगी पड़ी पुलवामा हमले के बाद बयानबाज़ी, 'द कपिल शर्मा शो' से हुई छुट्टी CRPF
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025