Loading...
जावेद अख्तर बोले- हर भारतीय के खून में हैं राम, चाहे फिर धर्म कोई भी हो
भगवान राम पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान

जावेद अख्तर बोले- हर भारतीय के खून में हैं राम, चाहे फिर धर्म कोई भी हो

Nov 18, 2026
11:20 am

क्या है खबर?

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति में भगवान राम के महत्व को रेखांकित करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि धर्म की सीमाओं से परे, हर भारतीय के खून में राम हैं। हालांकि, अपनी बात रखने से पहले अख्तर ने यह भी स्पष्ट किया कि राम को लेकर उनके ये शब्द शायद कुछ लोगों को नाराज कर सकते हैं या उन्हें चुभ सकते हैं।

विचार

"नैतिकता और मर्यादा का नाम हैं राम"

राम को जीवन जीने का तरीका बताते हुए जावेद ने कहा, "राम सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हैं। वो एक नैतिकता, सौंदर्यबोध और जीवन शैली हैं। कई लोग मेरी इस बात से मुझसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन धर्म से परे हर भारतीय के खून में राम का सार बसा है। भले ही उन्हें एक व्यक्ति के रूप में देखा जाता हो, पर वे इससे कहीं बढ़कर हैं। राम मर्यादा और जीवन जीने की एक कला हैं।"

तुलना

'स्वदेश' के गाने और 'रामायण' के संगीत की तुलना पर बोले

इसके अलावा जावेद ने ये भी बताया कि उन्होंने अभी तक रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' नहीं देखी है। जावेद ने मजाक में कहा, "मेरी बेटी (जोया अख्तर) ने यह फिल्म देखी और तारीफ की है। वो आसानी से तारीफ नहीं करती, उसने तो मेरे काम की भी कभी तारीफ नहीं की।"

दरअसल, एक पत्रकार ने 'स्वदेश' के गाने 'पल पल है भारी' की तुलना 'रामायण' के संगीत से की थी, जिसके बाद जावेद ने यह बात कही।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए क्या बोले जावेद

ADVERTISEMENT

आलोचना

एआर रहमान और हंस जिमर भी नहीं कर पाए कमाल?

जब जावेद से पूछा गया कि उनके लिखे बोल दर्शकों के दिलों को छू जाते हैं, जबकि 'रामायण' के संगीत को वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली तो जावेद अख्तर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "इसका सीधा सा कारण ये है कि मैं एक अच्छा लेखक हूं। शुरुआत यहीं से करते हैं, इसलिए मेरी लिखी लाइनें लोगों को छू जाती हैं।

बता दें कि एआर रहमान और हंस जिमर की जोड़ी के बावजूद 'रामायण' के संगीत की आलोचना हो रही है।

ADVERTISEMENT