NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अंबिका सोनी ने ठुकराया ऑफर, कहा- सिख नेता को होना चाहिए पंजाब का मुख्यमंत्री
    अगली खबर
    अंबिका सोनी ने ठुकराया ऑफर, कहा- सिख नेता को होना चाहिए पंजाब का मुख्यमंत्री
    अंबिका सोनी नहीं बनेंगी पंजाब की मुख्यमंत्री

    अंबिका सोनी ने ठुकराया ऑफर, कहा- सिख नेता को होना चाहिए पंजाब का मुख्यमंत्री

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 19, 2021
    01:43 pm

    क्या है खबर?

    कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आज शाम तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकती है।

    इसी बीच खबर आई है कि पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है। शनिवार रात राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में उन्हें मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी, जिसे सोनी ने ठुकरा दिया।

    उन्होंने कहा कि पार्टी को किसी सिख नेता को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

    पृष्ठभूमि

    कल दिया था कैप्टन ने इस्तीफा

    पंजाब कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

    उन्होंने अपने साथ पूरी मंत्रिपरिषद का भी इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है। अब कांग्रेस को नए मुख्यमंत्री के अलावा पूरी कैबिनेट का गठन करना होगा।

    बता दें पंजाब में पिछले काफी समय से अमरिंदर सिंह और प्रदेश इकाई प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच टकराव चल रहा थी और पार्टी दो खेमों में बंटी हुई थी।

    बयान

    पंजाब का मुख्यमंत्री सिख नेता को होना चाहिए- सोनी

    पंजाब के होशियारपुर से संबंध रखने वालीं अंबिका सोनी ने राहुल गांधी से कहा कि अगर कांग्रेस किसी सिख नेता को मुख्यमंत्री नहीं बनाती है तो उसे चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

    रविवार को सोनी ने अपनी बातों को दोहराते हुए पत्रकारों से कहा, "मैंने मुख्यमंत्री बनने का ऑफर ठुकरा दिया है। मुझे लगता है कि पंजाब का मुख्यमंत्री कोई सिख होना चाहिए। देश में एक ही सूबा है, जहां सिख को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।"

    पंजाब का मुख्यमंत्री

    अभी तक नाम पर नहीं बन पाई है सहमति

    शनिवार को कैप्टन के इस्तीफे के बाद खाली हुई कुर्सी के अगले दावेदार का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है।

    सोनी ने बताया कि चंडीगढ़ में नए मुख्यमंत्री के नाम पर विचार चल रहा है, जहां कांग्रेस के एक महासचिव और दो पर्यवेक्षक एक-एक विधायक से मिलकर उनकी राय ले रहे हैं।

    जब उनसे पूछा गया कि क्या आज मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा तो उन्होंने इसके जवाब में हामी भरी।

    पंजाब

    रेस में ये नाम आगे

    नए मुख्यमंत्री की रेस में पंजाब कांग्रेस इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे चल रहा है।

    उनके अलावा पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रमुख प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस की राज्यसभा सांसद अंबिका सोनी, सुखजिंदर रंधावा, सुखविंदर सिंह सरकारिया और तृत्प राजिंदर बाजवा का नाम भी रेस में शामिल है।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी हिंदू मुख्यमंत्री के साथ एक जट सिख और एक दलित नेता को उप मुख्यमंत्री बना सकती है।

    जानकारी

    विधायक दल की बैठक रद्द हुई

    कांग्रेस ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर विचार के लिए आज सुबह विधायक दल की बैठक बुलाई थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। इससे पहले शनिवार को विधायक दल ने सोनिया गांधी को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था।

    पंजाब

    सिद्धू के नाम पर कैप्टन ने जताया विरोध

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है और वो श्राद्ध शुरू होने से पहले शपथ भी ले सकते हैं।

    दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वो सिद्धू को बतौर मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धू के रिश्ते पाकिस्तान के साथ है और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    अमरिंदर सिंह
    कांग्रेस समाचार
    सुनील जाखड़

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

    पंजाब

    हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट का लिव-इन में रह रहे जोड़े को सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार भारत की खबरें
    पंजाब: मोगा जिले में वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत देश
    मॉडर्ना का पंजाब को वैक्सीन सप्लाई करने से इनकार, कहा- केवल केंद्र से करेंगे सौदा पंजाब सरकार
    फाइजर और मॉडर्ना का वैक्सीन देने से इनकार, केंद्र से सौदे की बात कही- केजरीवाल दिल्ली

    अमरिंदर सिंह

    सरकार और किसानों के बीच बैठक आज, गृह मंत्री से मिलेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब
    अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, कहा- 'मेरे पास समाधान के लिए कुछ नहीं' किसान
    प्रदर्शनों में हिस्सा लेकर पंजाब लौट रहे चार किसानों की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मौत दिल्ली
    प्रदर्शन में शामिल पंजाब के किसान संगठन को विदेशी चंदा प्राप्त करने को लेकर चेतावनी पंजाब

    कांग्रेस समाचार

    पंजाब: सिद्धू के पदभार ग्रहण समारोह में जा रहे कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत पंजाब
    सिद्धू ने संभाला पंजाब कांग्रेस प्रमुख का पदभार, अमरिंदर सिंह से भी की मुलाकात पंजाब
    झारखंड: सरकार को गिराने के लिए एक करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश- कांग्रेस विधायक झारखंड
    राजस्थान: सचिन पायलट को दी जा सकती है केंद्रीय भूमिका, जल्द होगा कैबिनेट विस्तार- रिपोर्ट राजस्थान

    सुनील जाखड़

    दोपहर बाद पंजाब को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, सुनील जाखड़ रेस में सबसे आगे पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025