Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
पॉलिटिकल हफ्ता
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: सोनिया गांधी करेगी नए मुख्यमंत्री का चुनाव, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय
राजनीति

पंजाब: सोनिया गांधी करेगी नए मुख्यमंत्री का चुनाव, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय

पंजाब: सोनिया गांधी करेगी नए मुख्यमंत्री का चुनाव, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय
लेखन भारत शर्मा
Sep 18, 2021, 08:31 pm 4 मिनट में पढ़ें
पंजाब: सोनिया गांधी करेगी नए मुख्यमंत्री का चुनाव, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेगी पंजाब के नए मुख्यमंत्री का चुनाव।

पंजाब में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जारी खींचतान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल बनवारी पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके साथ ही अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा ही अगला मुख्यमंत्री चुनने का प्रस्ताव पारित किया गया है। सोनिया अब जल्द ही इस पर निर्णय करेगी।

पृष्ठभूमि
पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही थी खींचतान

पंजाब में काफी समय से अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच टकराव चल रहा था और पार्टी दो खेमों में बंटी थी। सिंह ने सिद्धू के प्रदेशाध्यक्ष बनाने का विरोध किया था तो सिद्धू समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए 40 से अधिक विधायकों ने सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा था। इसके बाद पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई थी।

इस्तीफा
अमरिंदर सिंह ने राजभवन पहुंचकर दिया इस्तीफा

इससे पहले सुबह कांग्रेस आलाकमान ने अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगा था। इस पर उन्होंने सोनिया गांधी के समक्ष अपनी नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद उन्होंने दोपहर में अपने समर्थक सांसद और विधायकों के साथ बैठक की और फिर इस्तीफा देने का निर्णय कर लिया। शाम करीब 04:30 बजे उन्होंने राज्यपाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि पार्टी अब अपने भरोसेमंद को मुख्यमंत्री चुन सकती है।

बयान
अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा हूं- सिंह

इस्तीफे के बाद अमरिंद सिंह ने कहा, "मैंने सुबह ही फैसला कर लिया था और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी बता दिया था। दो महीने में तीसरी बार हो रहा है, जब विधायकों की बैठक मुझे बिना बताए हो रही है। मैं यहां अपमानित महसूस कर रहा हूं। अब उन्हें जिस पर भरोसा होगा उसे मुख्यमंत्री बना लेंगे।" उन्होंने कहा, "पार्टी को मुझ पर संदेह है कि मैं सरकार नहीं चला पा रहा हूं। इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया।"

नया मुख्यमंत्री
सोनिया गांधी करेगी नए मुख्यमंत्री का चयन

अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के चुने जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैठक के बाद पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कहा, "विधायकों ने दो प्रस्ताव पारित किए हैं। पहले प्रस्ताव में अमरिंदर सिंह को उनके कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया गया और दूसरे प्रस्ताव में सोनिया गांधी को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया गया। विधायक दल का नेता अगला मुख्यमंत्री होगा।"

बयान
विधायक दल के नेता के नाम पर नहीं हुई चर्चा- माकन

पंजाब के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय माकन ने कहा, "बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता के नाम पर कोई चर्चा नहीं की गई है। इसका फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा गया है। अब हम सभी पार्टी आलाकमान फैसले का इंतजार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस का पहला उद्देश्य अब राज्य में सभी को एकजुट करना है। ऐसे में पार्टी आलाकमान अब सबको साथ लेकर चलने वाले नेता का चयन करेगा। यह पंजाब के लिए अच्छा होगा।"

चर्चा
पंजाब के नए मुख्यमंत्री के लिए इन नामों की है चर्चा

कांग्रेस विधायकों ने भले ही नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है, लेकिन अभी भी चार नामों पर बड़ी चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि पार्टी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पर नया दाव खेल सकती है। इसी तरह प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा, अमृतसर विधायक राजकुमार वेरका और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के नाम की भी चर्चा है।

विरोध
अमरिंदर सिंह ने किया अगले मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धू का विरोध

इस बीच अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का अगले मुख्यमंत्री के रूप में विरोध किया है। उन्होंने सिद्धू को "अक्षम व्यक्ति" करार देते हुए कहा कि वह एक आपदा बनने जा रहा है। मैं अगले मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम का विरोध करूंगा। उनका पाकिस्तान से संबंध है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होगा।" उन्होंने कहा, "वह (नवजोत सिद्धू) कमर जावेद बाजवा (पाकिस्तानी सेना प्रमुख) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दोस्त हैं।"

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
पंजाब
अमरिंदर सिंह
सोनिया गांधी
कांग्रेस समाचार
नवजोत सिंह सिद्धू
ताज़ा खबरें
हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट ने क्लर्क के 700 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट ने क्लर्क के 700 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
क्या 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी को चुनौती देंगे नीतीश कुमार?
क्या 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी को चुनौती देंगे नीतीश कुमार? राजनीति
शतरंज ओलंपियाड: भारत की पुरुष और महिलाओं की टीमों ने जीते दो कांस्य पदक
शतरंज ओलंपियाड: भारत की पुरुष और महिलाओं की टीमों ने जीते दो कांस्य पदक खेलकूद
'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले आमिर ने मांगी माफी, बोले- दिल दुखाना नहीं चाहता
'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले आमिर ने मांगी माफी, बोले- दिल दुखाना नहीं चाहता मनोरंजन
व्हाट्सऐप पर आ रहे तीन नए प्राइवेसी फीचर, एक्सपीरियंस होगा बेहतर
व्हाट्सऐप पर आ रहे तीन नए प्राइवेसी फीचर, एक्सपीरियंस होगा बेहतर टेक्नोलॉजी
पंजाब
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत देश
पंजाब: मलेरकोटला में AAP पार्षद की हत्या, हमलावर ने जिम में घुसकर गोली मारी
पंजाब: मलेरकोटला में AAP पार्षद की हत्या, हमलावर ने जिम में घुसकर गोली मारी राजनीति
CISCE: 12वीं में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली युवनूर ढिल्लों हैं राष्ट्रीय स्तर की शूटर
CISCE: 12वीं में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली युवनूर ढिल्लों हैं राष्ट्रीय स्तर की शूटर करियर
पंजाब: छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने पर 2 लाख दलित छात्रों ने बीच में छोड़ी पढ़ाई
पंजाब: छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने पर 2 लाख दलित छात्रों ने बीच में छोड़ी पढ़ाई करियर
पंजाबी गायक-गीतकार जानी जोहान सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल से मिली छुट्टी
पंजाबी गायक-गीतकार जानी जोहान सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल से मिली छुट्टी मनोरंजन
और खबरें
अमरिंदर सिंह
पंजाब: अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह
पंजाब: अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह राजनीति
अमरिंदर सिंह हो सकते हैं NDA की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के दावेदार
अमरिंदर सिंह हो सकते हैं NDA की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के दावेदार राजनीति
पंजाब: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता धर्मसोत भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार
पंजाब: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता धर्मसोत भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार राजनीति
जिन्होंने मेरे लिए गड्ढे खोदे अब वो 10 गुना गहरे गड्ढों में दफन हुए- नवजोत सिद्धू
जिन्होंने मेरे लिए गड्ढे खोदे अब वो 10 गुना गहरे गड्ढों में दफन हुए- नवजोत सिद्धू राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा? राजनीति
और खबरें
सोनिया गांधी
राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं
राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं राजनीति
सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद ED ने नेशनल हेराल्ड के मुख्यालय पर छापा मारा
सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद ED ने नेशनल हेराल्ड के मुख्यालय पर छापा मारा राजनीति
'राष्ट्रपत्नी' शब्द के लिए अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू से मांगी लिखित माफी
'राष्ट्रपत्नी' शब्द के लिए अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू से मांगी लिखित माफी राजनीति
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने मुर्मू को कहा "राष्ट्रपत्नी", भाजपा की सोनिया से माफी की मांग
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने मुर्मू को कहा "राष्ट्रपत्नी", भाजपा की सोनिया से माफी की मांग राजनीति
नेशनल हेराल्ड: सोनिया गांधी से पूछताछ खत्म, तीन दिन में पूछे गए 100 से अधिक सवाल
नेशनल हेराल्ड: सोनिया गांधी से पूछताछ खत्म, तीन दिन में पूछे गए 100 से अधिक सवाल राजनीति
और खबरें
कांग्रेस समाचार
दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट
दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट राजनीति
बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच क्या है विधानसभा की स्थिति?
बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच क्या है विधानसभा की स्थिति? राजनीति
कौन हैं देश के नए चुने गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़?
कौन हैं देश के नए चुने गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़? राजनीति
देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे जगदीप धनखड़, विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा को दी मात
देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे जगदीप धनखड़, विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा को दी मात राजनीति
कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया
कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया देश
और खबरें
नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब: जेल में क्लर्क का काम करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, विशेष डाइट की मांग भी पूरी
पंजाब: जेल में क्लर्क का काम करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, विशेष डाइट की मांग भी पूरी राजनीति
स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाए गए सिद्धू, जेल में की विशेष डाइट की मांग
स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाए गए सिद्धू, जेल में की विशेष डाइट की मांग राजनीति
पटियाला सेंट्रल जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को कैसे भुगतना होगा सश्रम कारावास?
पटियाला सेंट्रल जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को कैसे भुगतना होगा सश्रम कारावास? राजनीति
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल भेजने की तैयारी
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल भेजने की तैयारी राजनीति
सजा पा चुके सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए मांगा वक्त, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
सजा पा चुके सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए मांगा वक्त, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022