LOADING...
पंजाब विधानसभा चुनाव: बहुमत के आंकड़े के पार पहुंची AAP, कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे
पंजाब में बहुमत के आंकड़े के पार पहुंची AAP

पंजाब विधानसभा चुनाव: बहुमत के आंकड़े के पार पहुंची AAP, कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे

Mar 10, 2022
11:55 am

क्या है खबर?

पंजाब विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। अब तक के नतीजों के आधार पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और कुल 117 सीटों में से 89 सीटों पर आगे चल रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज अपनी सीट बचाने की लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पंजाब में मतगणन की स्थिति।

मतगणना

89 सीटों पर आगे चल रही है AAP

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य की कुल 117 सीटों के लिए हो रही मतगणना में अब तक की रुझानों के आधार पर AAP 89 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इसी तरह काबिज कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (SAD) आठ, भाजपा चार और निर्दलीय एक सीट पर आगे चल रहे हैं। ऐसे में AAP का प्रभाव साफ नजर आ रहा है।

हालात

चमकौर साहिब और भदौड़ सीट से पीछे चल रहे हैं मुख्यमंत्री चन्नी

पंजाब में AAP के प्रभाव का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ सीट पर AAP प्रत्याशी लाभ सिंह उगोके से 9,709 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह वह अपनी पारंपरिक सीट चमकौर साहिब से भी AAP प्रत्याशी से चरणजीत सिंह से 1,980 वोटों से पीछे हैं। इसके अलावा अमृतसर पूर्व सीट के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू AAP उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर से 2,962 वोटों से पीछे हैं।

Advertisement

SAD

प्रकाश सिंह और सुखबीर सिंह भी AAP उम्मीदवार से पिछड़े

इसी तरह SAD के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल भी अपनी पारंपरिक सीट लंबी पर AAP उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुडैन से 5,210 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अब की मतगणना में खुडैन को जहां 24,430 वोट मिल चुके हैं, वहीं प्रकाश सिंह को 19,220 वोट ही मिले हैं। इसी तरह उनके बेटे और SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को भी AAP प्रत्याशी जगदीप कामबोज ने पीछे धकेल दिया है। वह इस सीट पर 8,337 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

Advertisement

जानकारी

13,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं अमरिंदर सिंह

भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़े पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह भी पटियाला सीट पर AAP प्रत्याशी अजीत पाल सिंह कोहली से 13,037 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कोहली को अब तक 33,142 वोट मिले हैं, जबकि सिंह को 20,105 वोट मिले हैं।

बढ़त

भगवंत मान ने बना रखी है बड़ी बढ़त

AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और धुरी सीट से प्रत्याशी भगवंत मान ने अपनी जीत लगभग पक्की कर ली है। वह वर्तमान में इस सीट पर 34,793 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक की मतगणना में 50,573 वोट मिल चुके हैं, जबकि उनके निकटमत प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 15,780 वोट ही मिले हैं। इसी तरह कांग्रेस और SAD के अन्य कई बड़े उम्मीदवार भी अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

Advertisement