Loading...
'ये प्रेम मोल लिया' ने पास की सेंसर बोर्ड की अग्निपरीक्षा, फिल्म को मिला ये प्रमाणपत्र
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को सेंसर प्रमाणपत्र मिला

'ये प्रेम मोल लिया' ने पास की सेंसर बोर्ड की अग्निपरीक्षा, फिल्म को मिला ये प्रमाणपत्र

Nov 18, 2026
11:22 am

क्या है खबर?

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या भारतीय सिनेमा में हमेशा से पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। इसी कड़ी में वह अपनी अगली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' लेकर आ रहे हैं जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य किरदार में शामिल हैं। फिल्म अपनी रिलीज के करीब है, इससे पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है। 17 नवंबर को बोर्ड ने 'ये प्रेम मोल लिया' को प्रमाणपत्र देकर हरी झंडी दिखा दी।

प्रमाणीकरण

23 साल बाद अब 'ये प्रेम मोल लिया' को मिला ये प्रमाणपत्र

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 'ये प्रेम मोल लिया' को प्रमाणपत्र दे दिया है। मजेदार बात यह है कि फिल्म को U/A 13+ रेटिंग मिली है।

सूरज की फिल्म में यह बहुत कम हुआ है, क्योंकि उनकी पिछली निर्देशित सभी फिल्मों को 'U' रेटिंग मिली है। इनमें 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'विवाह', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'ऊंचाई' शामिल हैं।

सिर्फ 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' को U/A रेटिंग मिली थी।

अवधि

तीसरी सबसे लंबी फिल्म होगी 'ये प्रेम मोल लिया'

प्रमाणपत्र के अनुसार, 'ये प्रेम मोल लिया' की अवधि 173 मिनट है, जिसका मतलब हुआ कि यह 2 घंटे और 53 मिनट तक दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

'हम आपके हैं कौन है' (3 घंटे और 13 मिनट) और 'मैंने प्यार किया' (3 घंटे और 4 मिनट) के बाद, यह सूरज के करियर की तीसरी सबसे लंबी फिल्म होगी।

राजश्री प्रोडक्शन द्वारा निर्मित 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ADVERTISEMENT