लेबनान: खबरें
अमेरिका, इजरायल और लेबनान ने त्रिपक्षीय समझौते पर किए हस्ताक्षर, क्या-क्या है शामिल?
अमेरिका, इजरायल और लेबनान ने बीते दिन एक त्रिपक्षीय ढांचागत समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 4 दिनों तक वॉशिंगटन में चली चर्चा के बाद इस समझौते पर सहमति बनी है। इसका उद्देश्य लेबनान और इजरायल में शांति समझौते का मार्ग प्रशस्त करना है।
ईरान-अमेरिका के बीच आज स्विट्जरलैंड में वार्ता, परमाणु समझौते और लेबनान में युद्धविराम पर होगी चर्चा
स्विट्जरलैंड में आज ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत होने जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रवाना हो चुके हैं। वहीं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे कतर और पाकिस्तान के प्रतिनिधि पहले से स्विट्जरलैंड में मौजूद हैं।
इजरायल ने युद्धविराम के बावजूद लेबनान पर फिर हमला किया, 5 की मौत
इजरायल ने लेबनान पर फिर हमले किए हैं, जिनमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। ये हमले ऐसे वक्त हुए हैं, जब एक दिन पहले ही दोनों देशों में युद्धविराम पर सहमति बनी थी।
अमेरिका-ईरान के बीच आज स्विट्जरलैंड में अहम बैठक, 23 जून को इजरायल-लेबनान की अमेरिका में बातचीत
अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता ने फिर गति पकड़ ली है। दोनों देशों के प्रतिनिधि आज स्विट्जरलैंड में बैठक करने जा रहे हैं। इसके लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ स्विट्जरलैंड रवाना हो गए हैं।
अमेरिका का दावा- इजरायल और हिज्बुल्लाह आज से युद्ध विराम पर सहमत
अमेरिका के एक अधिकारी ने दावा किया है कि इजरायल और लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह शुक्रवार से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद किया, लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद फैसला
ईरान ने फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। इसके पीछे इजरायल द्वारा लेबनान पर किए गए ताजा हमलों को वजह बताया गया है।
अमेरिका-ईरान समझौते के बाद भी इजरायल का लेबनान पर हमला जारी, 16 की मौत
फ्रांस में अमेरिका और ईरान के बीच 14 सूत्रीय समझौते के बाद भी इजरायल का लेबनान पर हमला जारी है। उसने नबातीह जिले में भीषण बमबारी की है, जिसमें 16 लोग मारे गए हैं।
युद्ध विराम के बीच इजरायली बलों ने गाजा शहर पर हमला किया, 3 लोगों की मौत
अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते की शर्त का उल्लंघन करते हुए इजरायल ने गुरुवार को फिलिस्तीन के गाजा शहर पर भीषण हमला किया है।
ट्रंप ने G-7 में नेतन्याहू पर निशाना साधा, कहा- हिज्बुल्लाह से निपटने में सीरिया सक्षम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के तौर-तरीकों पर एक बार फिर सवाल उठाया।
नेतन्याहू ने अमेरिका-ईरान समझौते की नहीं की आलोचना, कहा- मुझे विवरण की जानकारी नहीं
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के खिलाफ युद्ध को सफल बताया।
ईरान युद्ध विराम के बाद ट्रंप से मिल सकते हैं नेतन्याहू, लेबनान पर चाहते हैं बातचीत
अमेरिका और ईरान के बीच सफल शांति वार्ता होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की इच्छा जताई है।
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने पर लेबनान में जश्न, सड़कों पर उतरे लोग
अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर लड़ाई को समाप्त करना शामिल है, जिसकी घोषणा के बाद लेबनान में जश्न का माहौल छा गया।
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने युद्ध विराम पर जारी किया बयान, जानिए क्या कहा
अमेरिका के साथ समझौते पर सहमति बनने के बाद ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने अपना बयान जारी किया है।
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे
अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 3 महीनों से चल रहा तनाव खत्म हो चुका है। दोनों देशों के बीच एक समझौते पर सहमति बन गई है।
ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान ने इजरायल पर हमले रोके, पेजेश्कियन बोले- बातचीत-मैदान नहीं छोड़ा
ईरान ने सोमवार इजरायल पर कई हमलों के बाद हमले रोकने की घोषणा कर दी है। ईरान की ओर से यह घोषणा संयुक्त कमान की ओर से की गई है।
ईरान-इजरायल के बीच दोबारा क्यों शुरू हुए हमले और इसका शांति वार्ता पर क्या होगा असर?
इजरायल और ईरान एक बार फिर एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, जो पश्चिम एशिया युद्ध में 8 अप्रैल को हुए युद्धविराम के बाद से सबसे भीषण तनाव है। इससे पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ गया है।
मध्य पूर्व में बढ़े तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत तक उछाल
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेज बढ़त दर्ज की गई।
ट्रंप लेबनान तनाव को लेकर नेतन्याहू पर भड़के, बोले- हर कोई आपसे नफरत करता है
ईरान से शांति वार्ता के बीच लेबनान में इजरायल द्वारा बढ़ाए गए तनाव से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह नाराज हो गए हैं।
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत स्थगित की, लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद उठाया कदम
ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता स्थगित कर दी है। ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम ने ये जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान में लगातार जारी इजरायल के हमलों के चलते ईरान ने ये फैसला लिया है।
अमेरिका ने ईरान पर किए हमले, रडार और दूरसंचार सुविधाओं को बनाया निशाना
अमेरिका ने ईरान के रडार और दूरसंचार सुविधाओं को निशाना बनाते हुए नए हमले किए हैं। अमेरिकी सेना ने बताया कि इस अभियान में ईरान के गोरुक और केशम द्वीप पर स्थित ठिकानों को निशाना बनाया गया।
इजरायल ने लेबनान के ऐतिहासिक किले पर कब्जा किया, 26 साल में सबसे बड़ी घुसपैठ
इजरायल की सेना ने लेबनान में 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा कर लिया है। ये बीते 26 साल में लेबनान के अंदर इजरायल की सबसे बड़ी घुसपैठ है।
ट्रंप का ऐलान, इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम 3 हफ्तों के लिए बढ़ाया जाएगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम को 3 हफ्तों के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। अभी यह 10 दिनों के लिए किया गया था।
युद्ध की समाप्ति के लिए क्या हैं अमेरिका और ईरान की प्रमुख मांगें?
अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिनों का युद्धविराम बुधवार (22 अप्रैल) को समाप्त होने वाला है। इसके बाद क्या होगा? सभी के दिमाग में यही सवाल चल रहा है।
ईरान ने लेबनान में युद्धविराम के बाद होर्मुज खोलने का फैसला किया
पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच बड़ी राहत की खबर आई है। ईरान ने लेबनान में इजरायल के 10 दिवसीय युद्धविराम के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का निर्णय किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- इजरायल और लेबनान 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत हुए
इजरायल और लेबनान में 10 दिन का युद्धविराम हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया है। यह युद्धविराम भारतीय समयानुसार शुक्रवार की रात 2:30 बजे से शुरू होगा।
पाकिस्तान-ईरान के बीच आज अहम बैठक, युद्धविराम और दूसरे दौर की वार्ता पर होगी चर्चा
ईरान और अमेरिका में एक ओर तनाव बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी ओर कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर बीती रात ईरान पहुंचे हैं। वे युद्धविराम और दूसरे दौर की वार्ता को लेकर अमेरिका का संदेश लेकर तेहरान गए हैं।
इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद शुरू होगी शांति वार्ता, ट्रंप का ऐलान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ऐलान किया कि इजरायल और लेबनान के बीच ऐतिहासिक बातचीत शुरू होने जा रही है, जिसमें दशकों बाद दोनों देश वार्ता की मेज पर आमने-सामने होंगे।
इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की वार्ता खत्म, 2 घंटे चली बैठक
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बहुप्रतीक्षित शांति वार्ता का पहला दौर खत्म हो गया है। करीब 2 घंटे चली इस बैठक में दोनों ही देशों के प्रतिनिधिमंडल ने सीधी वार्ता की है। 1979 के बाद दोनों देशों में ये पहली उच्चस्तरीय वार्ता है।
भारत ने लेबनान के हालात पर चिंता जताई, कहा- नागरिकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
भारत ने लेबनान में आम नागरिकों की बढ़ती मौतों पर गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम लेबनान में बड़ी संख्या में नागरिकों के हताहत होने की खबरों से बेहद चिंतित हैं।"
लेबनान और इजरायल के बीच अगले हफ्ते शांति वार्ता, अमेरिका करेगा मेजबानी
पश्चिम एशिया संकट के बीच लगातार बैठकों के दौर जारी हैं। एक तरफ इस्लामाबाद में कल ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता होने जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ अगले हफ्ते अमेरिका में लेबनान और इजरायल के बीच भी अहम बैठक हो रही है।
ईरान ने अमेरिका से बातचीत से इनकार किया, कहा- लेबनान में हमले रुकने तक समझौता नहीं
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कल होने जा रही अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता को लेकर संशय की स्थिति है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
इजरायली हमलों से लेबनान में एक ही दिन में 254 की मौत, राष्ट्रीय शोक घोषित
ईरान और अमेरिका के बीच हुए युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता गहराती जा रही है। इजराइली सेना ने लेबनान में बीते दिन सैकड़ों मिसाइलें दागीं, जिसमें 254 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कम से कम 1,165 लोग घायल हुए हैं।
#NewsBytesExplainer: ईरान के साथ युद्ध विराम, लेकिन लेबनान पर क्यों जारी हैं इजरायल के हमले?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 2 हफ्ते के युद्धविराम का ऐलान किया है। इजरायल ने कहा कि वह भी इस युद्धविराम फैसले में शामिल है और ईरान पर हमले नहीं करेगा। हालांकि, इजरायल ने ये भी कहा कि युद्धविराम समझौते में लेबनान पर हमले रोकना शामिल नहीं है।
खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप और ईरान के बयानों से मिल रहे ये संकेत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका कुछ ही हफ्तों में ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान खत्म कर सकता है। दूसरी ओर, ईरान ने भी कुछ शर्तों के साथ युद्ध खत्म करने की इच्छा जताई है।
ईरान युद्ध का एक महीना: 3,300 की मौत, 10 लाख विस्थापित; आकंड़ों में जानें भयावहता
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को शुरू हुए एक महीना हो गया है। युद्ध के चलते पश्चिम एशिया अराजकता और हिंसा की चपेट में है और कच्चे तेल की कीमतों का असर पूरी दुनिया पर देखा जा रहा है।
अमेरिका ने ईरान को 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा, जानें क्या रखीं शर्तें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान में 'सही लोगों' के साथ बातचीत कर रहा है जो समझौता करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष अभी बातचीत कर रहे हैं।
लेबनान में बढ़ी मृतकों की संख्या, इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ तेज किए हमले
इजरायल सरकार ने इजरायली सेना को लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने जमीनी और हवाई हमलों को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
ईरान युद्ध का 20वां दिन: सऊदी-UAE-कतर के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले, एशियाई शेयर बाजार धड़ाम
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 20वां दिन है। बीते 24 घंटे के घटनाक्रमों ने युद्ध का दायरा और फैला दिया है।
चीन ने ईरान को दिए आक्रामक ड्रोन और उपग्रह नेविगेशन सिस्टम, अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ खुलासा
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को 19 दिन हो गए हैं। अमेरिका और इजरायल ने लगातर हमले कर के ईरान में तबाही मचा रखी है, वहीं ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
ईरान युद्ध का 15वां दिन: खार्ग द्वीप और अमेरिकी दूतावास पर हमला, आज क्या-क्या हुआ?
ईरान युद्ध को शुरू हुए आज 15 दिन हो गए हैं। अभी तक युद्धविराम या चर्चा के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आज अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक और आर्थिक रूप से अहम खार्ग द्वीप पर हमला किया है। यहां से ईरान अपना 90 प्रतिशत कच्चा तेल निर्यात करता है।
ईरान युद्ध का 14वां दिन: अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त, तेहरान में कई धमाके; जानें आज के घटनाक्रम
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। ईरान की राजधानी तेहरान में एक रैली के दौरान धमाका हुआ है। ईरानी मीडिया ने बताया कि रैली के इलाके में एक साथ कई धमाके सुने गए।
ईरान युद्ध का 13वां दिन: होर्मुज से गुजर सकेंगे भारतीय जहाज, युद्धविराम की शर्तें सामने आईं
अमेरिका और इजरायल का ईरान के खिलाफ युद्ध का आज 13वां दिन है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,878 पर पहुंच गया है, जिनमें से सबसे ज्यादा 1,255 लोग ईरान में मारे गए हैं।
ईरान युद्ध के 12 दिन: 2 भारतीयों की मौत, ब्रिटिश जहाज पर हमला; दिनभर क्या-क्या हुआ?
अमेरिका और इजरायल का ईरान के खिलाफ युद्ध आज यानी 11 मार्च को 12वें दिन में प्रवेश कर गया है। अब तक 1,700 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सबसे ज्यादा 1,255 लोग ईरान में मारे गए हैं।
गर्मियों के लिए बेहतरीन हैं ये 5 तरह के लेबनानी फत्तुश, जानिए इन्हें बनाने की रेसिपी
फत्तुश लेबनान का एक लोकप्रिय सलाद है, जो गर्मियों के खाया जाता है। यह अपने कुरकुरे पत्तों और ताजगी भरे स्वाद के लिए जाना जाता है।
ईरान युद्ध में अब तक पश्चिम एशिया के किस देश में कितनी मौतें हुई हैं?
इजरायल और अमेरिका के संयुक्त रूप से ईरान पर हमला करने के बाद शुरू हुआ युद्ध 11वें दिन में प्रवेश कर गया है।
पोप लियो ने की ईरान और मध्य-पूर्व में जारी हिंसा को समाप्त करने की अपील
पोप लियो ने रविवार को वेटिकन सिटी के सेंट पीटर स्क्वायर में एंजेलस प्रार्थना के दौरान ईरान और मध्य पूर्व में हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया है।
ईरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर धमाके, अमेरिका बोला- आज रात सबसे भीषण हमला करेंगे
ईरान की राजधानी तेहरान के प्रमुख मेहराबाद हवाई अड्डे पर बीती रात जोरदार धमाके हुए हैं। इसके बाद हवाई अड्डे से आग और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद यहां खड़े कई ईरानी विमानों में आग लग गई है।
अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला, कतर-बहरीन में ड्रोन धमाके; इजरायल-ईरान युद्ध में आज क्या-क्या हुआ?
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 7वां दिन है। आज भी इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में हमले किए। इजरायल के लेबनान में भी हमले जारी हैं।
UAE और बहरीन में अमेजन के क्लाउड केंद्रों पर हुए ड्रोन हमले
मध्य पूर्व में युद्ध के कारण अमेजन की क्लाउड्स सेवा अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) से जुड़े कई केंद्र हमले का शिकार हुए हैं।
लेबनान ने इजरायल पर हिज्बुल्लाह के हमले को अवैध बताया, सैन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया
इजरायल पर हमला करने क बाद ईरान से जुड़े हिज्बुल्लाह समूह पर लेबनान सरकार सख्त हो गई है। सोमवार को लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने समूह की सैन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इजरायली हमले में लेबनान में 31 लोग मारे गए, हिज्बुल्लाह के मिसाइल हमलों का दिया जवाब
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों से गुस्साए लेबनान के हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइल दागे थे, जिसके बाद इजरायली बलों ने जवाब दिया है।
इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह के प्रमुख नेता मोहम्मद राद की मौत
ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने लेबनान में भी ताबड़तोड़ बमबारी की है, जिसमें हिज्बुल्लाह के शीर्ष नेता मोहम्मद राद की मौत हो गई है।
लेबनान के 5 बेहतरीन शाकाहारी व्यंजन, जिनका स्वाद आपको जरूर आएगा पसंद
लेबनान एक ऐसा देश है, जहां की संस्कृति और खान-पान काफी मशहूर हैं। यहां के खाने में साबुत अनाज, फल, सब्जियां, जड़ी-बूटियां और जैतून का तेल मुख्य सामग्रियां होती हैं।
लेबनान के ये 5 मशहूर व्यंजन आपको जरूर आएंगे पसंद, एक बार बनाकर खाएं
लेबनान मध्य पूर्व में स्थित खूबसूरत देश है, जो दुनियाभर में अपने खान-पान के लिए मशहूर है। इस देश का खाना अपनी विविधता के लिए जाना जाता है, जिसमें कई तरह के स्वादों का मेल मिलता है।
इजरायल ने ईरान के इस्फहान पर किया हमला, कहा- ईरान का परमाणु कार्यक्रम 2-3 साल पिछड़ा
ईरान और इजरायल के बीच लगातार 9 दिन से युद्ध जारी है। इजरायल ने ईरान के इस्फहान शहर पर एक परमाणु केंद्र को निशाना बनाया है। ईरान ने कहा कि हमले के बाद किसी तरह का परमाणु विकिरण नहीं हुआ है।
ईरान के बंदर अब्बास शहर में भीषण धमाका, 500 से ज्यादा लोग घायल
ईरान के बंदर अब्बास शहर में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके और इसके बाद आग लगने की वजह से 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
सीरिया: 2 दिन में 1,000 लोगों की हत्या, सुन्नी और अलावी समुदाय में क्यों छिड़ी जंग?
सीरिया में एक बार फिर खूनी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। वहां बीते 2 दिनों से अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थक और सुरक्षाबलों के बीच भीषण झड़प हो रही है, जिसमें करीब एक हजार लोगों की मौत हो गई है। ये बीते 14 साल में सीरिया में हुई सबसे भीषण हिंसा है।
सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे के बाद 75 भारतीयों को निकाला गया, लेबनान के रास्ते आएंगे
सीरिया में विद्रोहियों द्वारा राष्ट्रपति बशर अल-असद की सत्ता को उखाड़ फेंकने के बाद भारत ने अपने 75 नागरिकों को संकटग्रस्त देश से बाहर निकाल लिया है।
युद्ध विराम समझौते के बाद इजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला, 11 लोगों की मौत
इजरायल और लेबनान के बीच हुए युद्ध विराम समझौते के बाद भी इजरायली सेना की बमबारी जारी है। सोमवार को दक्षिणी लेबनानी शहरों, तलौसा और हारिस पर हुए हमलों में 11 लोगों की जान गई है।
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्धविराम समझौता लागू, लेबनान में संघर्ष समाप्त
इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के साथ युद्ध विराम समझौते को मंजूरी मिलने के बाद संघर्ष लगभग समाप्त हो गया है।
इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम समझौते में क्या है और इससे लेबनान में शांति आएगी?
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहे युद्ध के खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं।
लेबनान ने उत्तरी इजरायल में दागे रॉकेट, 7 लोगों की मौत; इजरायल ने दिया जवाब
लेबनान ने उत्तरी इजरायल में गुरुवार को रॉकेट की बौछार की, जिसमें 4 विदेशी श्रमिकों और 3 इजरायली नागरिकों की मौत हुई है।
इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर किया हमला, IDF ने बताया पलटवार
इजरायल ने शनिवार तड़के ईरान पर बड़ा हमला बोला है। इसमें उसके कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। इससे पूरा ईरान धमाकों की आवाज से गूंज उठा।