LOADING...
'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर पर भड़के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, लगाए ये आरोप
'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर पर भड़के केरल के मुख्यमंत्री

'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर पर भड़के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, लगाए ये आरोप

Feb 19, 2026
11:24 am

क्या है खबर?

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। हाल ही में, इसका ट्रेलर जारी किया गया था जिसे लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कईयों ने ट्रेलर को "कड़वी सच्चाई" और "प्रभावशाली" बताया, जबकि कुछ इसे "प्रोपेगेंडा" और "नफरत फैलाने वाला अभियान" करार दे रहे हैं। इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने ट्रेलर की कड़ी आलोचना करते हुए राज्य के खिलाफ झूठा प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है।

आरोप

'द केरल स्टोरी 2' निर्माताओं पर लगाए ये आरोप

अपने कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में, मुख्यमंत्री ने कहा, "द केरल स्टोरी 2 की रिलीज, जिसे राज्य के खिलाफ नफरत फैलाने और हमारी धर्मनिरपेक्ष परंपराओं का अपमान करने के एजेंडे से बनाया गया था, को गंभीरता से देखा जाना चाहिए। वह आपसी सहमति वाली शादियों को सांप्रदायिकता और जबरन धर्मांतरण के उदाहरण के रूप में पेश करके झूठा प्रचार कर रहे हैं। वे केरल को शत्रुता की दृष्टि से देखते हैं क्योंकि यह सांप्रदायिक दंगों से मुक्त भूमि है।"

आग्रह

मुख्यमंत्री ने फिल्म का विरोध करने का आग्रह किया

उन्होंने आगे कहा, "हमें मिलकर केरल को आतंकवाद का केंद्र बताने के प्रयासों को खारिज करना होगा। यह हमारी जिम्मेदारी है कि राज्य की धर्मनिरपेक्ष नींव को झूठे प्रचार से कमजोर न होने दें।" फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, जबकि निर्माण सनशाइन पिक्चर्स ने किया है। इसमें मुख्य किरदार ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया और उल्का गुप्ता ने निभाया है। यह 2022 में आई 'द केरल स्टोरी' की सीक्वल है, जो 27 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर

Advertisement