रश्मिका मंदाना से शादी से पहले विजय देवरकोंडा का घर जगमगाया, देखें वीडियो
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। भले ही दोनों ने शादी की खबरों पर अब तक हामी न भरी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर फैंस उत्साहित हैं, क्योंकि उन्हें रश्मिका और विजय की शादी का सबूत मिल चुका है। एक पैपराजी ने विजय के हैदराबाद स्थित घर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें अभिनेता का घर कई लाइटों से जगमगाता दिखाई दे रहा है।
वीडियो
कई सारी लाइटों के साथ दुल्हन की तरह सजा घर
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय के हैदराबाद स्थित घर को गुलदस्तों और खूब सारी लाइटों से सजाया गया है। कैप्शन में दिया गया, 'विजय देवरकोंडा का घर शादी के उत्सव के लिए रोशन हो गया है। क्या आप उत्साहित हैं?' वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विजय और रश्मिका को बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग लाल दिल वाला इमोजी साझा कर रहे हैं।
शादी
उदयपुर में भव्य शादी करेंगे रश्मिका और विजय
खबरों के मुताबिक, विजय और रश्मिका 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य शादी करेंगे। इस समारोह में सिर्फ दोनों के परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। NDTV से बातचीत में एक सूत्र ने बताया था कि दोनों सितारों ने पिछले साल 3 अक्टूबर को एक निजी समारोह में सगाई की थी जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। नवंबर, 2025 में रश्मिका ने एक रियलिटी शो के दौरान अपनी सगाई की अंगूठी को करीब से दिखाया था।