Page Loader
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से दर्ज की बड़ी जीत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से दर्ज की बड़ी जीत

Nov 23, 2024
04:10 pm

क्या है खबर?

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की सबसे प्रमुख सीटों में से एक बरहेट से मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रमुख हेमंत सोरेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार गमालियल हेम्ब्रम को मात दी है। बता दें कि यह सोरेन की पारंपरिक सीट मानी जाती है और यहां से उनकी यह लगातार तीसरी जीत है। साल 2019 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने यहीं से जीत दर्ज की थी और मुख्यमंत्री बने थे।

सफर

कैसा रहा है सोरेन का राजनीतिक सफर?

हेमंत JMM के संस्थापक शिबु सोरेन के पुत्र हैं। उन्होंने 23 दिसंबर, 2009 को विधायक बनने के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वह 24 जून, 2009 से 4 जनवरी, 2010 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे। इसके बाद वह अर्जुन मुंडा सरकार में सितंबर 2010 से जनवरी 2013 तक उपमुख्यमंत्री भी रहे। वह जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक और दिसंबर 2019 से जनवरी 2024 तक झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

इतिहास

कैसा रहा है बरहेट सीट का इतिहास?

साल 2000 में झारखंड के नया राज्य बनने के बाद यहां 2005 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ था। यहां शुरू से ही JMM का कब्जा रहा है। 2005 के चुनाव में JMM के थामस सोरेन ने और 2009 के चुनाव में हेमलाल मुर्मू ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2014 में हेमंत ने भाजपा उम्मीदवार हेमलाल मुर्मू को 24,087 वोट और 2019 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सिमन माल्टो को 25,740 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी।