Page Loader
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन दुमका सीट से जीते
झारखंड विधानसभा चुनाव परिमाम 2024 दुमका सीट पर बसंत सोरेन जीते

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन दुमका सीट से जीते

लेखन गजेंद्र
Nov 23, 2024
04:16 pm

क्या है खबर?

झारखंड के विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 में दुमका विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और मौजूदा विधायक बसंत सोरेन एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के टिकट पर मैदान में थे। उन्होंने कड़े मुकाबले में भाजपा के सुनील सोरेन को करीब 14,000 वोटों से हरा दिया है। बसंत को 95,685 जबकि सुनील को 81,097 वोट मिले। BSP उम्मीदवार से ज्यादा वोट नोटा को मिले।

चुनाव परिणाम

2020 का उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे बसंत

बसंत सोरेन मैट्रिक पास हैं। उनके पास 4 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। उन्होंने 2020 का उपचुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में कदम रखा था। बसंत ने चुनावी हलफमाने में बताया था कि उनके ऊपर कोई आपराधिक आरोप नहीं है। बता दें कि 2019 में हेमंत सोरेन के बेरहट और दुमका से जीतने के बाद उन्होंने दुमका से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यहां 2020 उपचुनाव हुए थे और बसंत जीते थे।

इतिहास

दुमका सीट पर JMM का कब्जा

दुमका सीट पर JMM का कब्जा रहा है। यहां 2005 के विधानसभा चुनाव में स्टीफन मरांडी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2009 में JMM से हेमंत सोरेन मैदान में उतरे थे और जीते थे। 2014 के चुनाव में भाजपा के लुईस मरांडी ने सोरेन को हरा दिया औऱ सीट पर कब्जा किया। इसके बाद 2019 के चुनाव में फिर सोरेन ने वापस की। हालांकि, 2020 में उन्होंने सीट छोड़ दी।