NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा
    अगली खबर
    हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा
    हेमंत सोरेन फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं

    हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा

    लेखन आबिद खान
    Jul 03, 2024
    07:45 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है और हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास पर INDIA गठबंधन के विधायकों की बैठक में ये फैसला लिया गया है। जेल से बाहर आने के बाद हेमंत की ये पहली औपचारिक बैठक थी।

    इससे पहले खबरें थी कि राज्य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है।

    राज्यपाल

    आज शाम रांची पहुंचेंगे राज्यपाल

    रिपोर्ट्स के अनुसार, विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने हेमंत की नाम पर सहमति जताई है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज शाम रांची पहुंचे, जिसके बाद मुख्यमंत्री चंपई उन्हें इस्तीफा सौंप दिया।

    खबरें हैं कि चंपई को पार्टी और प्रदेश के अंदर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें समन्वय समिति का अध्यक्ष या JMM का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कांग्रेस के किसी विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

    बैठक

    बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ?

    TV9 की रिपोर्ट के मुताबिक, गठबंधन के विधायकों को बैठक के लिए सोरेन ने सबसे खुद बातचीत की है।

    चंपई सरकार में शामिल सभी मंत्रियों को बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) विधायक को भी बुलाया गया है। हालांकि, अभी तक किसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

    बयान

    सत्यानंद भोक्ता बोले- हेमंत सोरेन लेंगे शपथ

    चतरा से RJD के विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा, "विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन पद से इस्तीफा देंगे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे।"

    उन्होंने कहा कि मंत्रियों की सूची भी तय हो गई है।

    कार्यक्रम रद्द

    मुख्यमंत्री ने रद्द किए थे सभी कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।

    वे आज राजधानी रांची में आयोजित एक समारोह में 1,500 से अधिक नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले थे। आखिरी समय में इस समारोह को रद्द कर दिया गया।

    2 जुलाई को मुख्यमंत्री का दुमका में भी एक बड़ा कार्यक्रम होना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके बाद पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र सौंपे और योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

    मामला

    जमानत पर बाहर हैं हेमंत

    सोरेन कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 5 महीने से जेल में बंद थे। उन्हें 28 जून को जमानत मिली है।

    इसी साल 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लंबी पूछताछ के बाद हेमंत को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 2 फरवरी को चंपई नए मुख्यमंत्री चुने गए थे।

    हेमंत पर रांची के बारगैन इलाके में 8.86 एकड़ जमीन पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा करने के आरोप हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    झारखंड मुक्ति मोर्चा
    हेमंत सोरेन

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    झारखंड

    #NewsBytesExplainer: क्या लालू यादव की तरह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाएंगे हेमंत सोरेन? हेमंत सोरेन
    झारखंड: हेमंत सोरेन आज ED के सामने होंगे पेश, गिरफ्तार हुए तो पत्नी कल्पना बनेंगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने रद्द की CGL परीक्षा, ये है कारण झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
    झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई, लगाए ये आरोप हेमंत सोरेन

    झारखंड मुक्ति मोर्चा

    झारखंड: केजरीवाल की तर्ज पर बहुमत साबित करेंगे मुख्यमंत्री सोरेन, "भाजपा का पर्दाफाश" करने का इरादा झारखंड
    झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साबित किया बहुमत, बोले- गृह युद्ध जैसी स्थिति बना रही भाजपा झारखंड
    झारखंड: मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन के बयान पर विवाद, बोले- अंडरगारमेंट्स खरीदने दिल्ली गया था झारखंड
    ED के समन पर पेश नहीं हुए हेमंत सोरेन, कहा- नोटिस मत भेजो, गिरफ्तार करके दिखाओ हेमंत सोरेन

    हेमंत सोरेन

    झारखंड: नौकरी में स्थानीय लोगों को 100 प्रतिशत आरक्षण की मांग, युवाओं ने निकाला मार्च झारखंड
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मिला अरविंद केजरीवाल
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED का समन, जमीन घोटाले में संलिप्तता का आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    हेमंत सोरेन को ED का दूसरा समन, 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025