Loading...
झारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द की, 2014 से हुई सभी परीक्षाओं की होगी CID जांच
झारखंड सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों के आगे झुक गई है

झारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द की, 2014 से हुई सभी परीक्षाओं की होगी CID जांच

लेखन आबिद खान
Aug 17, 2026
10:32 pm

क्या है खबर?

कई दिनों से चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने JPSC के बाद JSSC-CGL परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी है। साथ ही TDPL की ओर से कराई गईं सभी परीक्षाओं को भी रद्द करने का फैसला लिया गया है। पूरे मामले की सेवानिवृत्त जज से जांच भी कराई जाएगी।

TDPL

TDPL द्वारा करवाई गई सभी परीक्षाएं रद्द

मुख्यमंत्री सोरेन ने एजेंसी TDPL के जरिए कराई गई JSSC CGL सहित सभी परीक्षाओं और उनके नतीजों को रद्द करने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि हाल की परीक्षाओं में तय नियमों का सही से पालन नहीं हुआ था, जिससे बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। पूरे मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र जांच समिति बनेगी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

बयान

मुख्यमंत्री बोले- सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, "आज मंत्रिमंडल ने JSSC-CGL परीक्षा को भी रद्द करने का फैसला किया है। इसके अलावा, 2014 से हुई सभी छोटी-बड़ी गड़बड़ियों की पूरी जांच की जाएगी। सभी पहलुओं पर विचार करने और समस्याओं का समाधान खोजने के बाद, हमने TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं, TDPL द्वारा जारी नतीजों और TDPL के जरिए चुने गए या शामिल हुए किसी भी उम्मीदवार के चयन या भागीदारी को रद्द करने का फैसला किया है।"

ADVERTISEMENT

खुशी

प्रदर्शनकारी छात्रों में जश्न का माहौल

मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियन में धरने पर बैठे छात्रों में जश्न का माहौल है।

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "हम आंदोलन में साथ और सहयोग देने के लिए सभी छात्रों, अभिभावकों, मीडिया सदस्यों, पुलिस प्रशासन, झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिल से धन्यवाद करते हैं। हम छात्रों के मुद्दों को गंभीरता से लेने और हमारी मांगों को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त करते हैं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद भावुक हुए छात्र

बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री ने ये ऐलान भी किए

2014 से अब तक हुई सभी परीक्षाओं की जांच CID करेगी।

परीक्षा व्यवस्था में सुधार की जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अमिताभ कौशल को दी गई है।

MMDR कानून में किए गए संशोधनों पर चर्चा करने के लिए सरकार बैठक बुलाएगी।

TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं और उनके नतीजे रद्द हो गए हैं।

छात्रों की शिकायतें दर्ज करने के लिए बनाए गए पोर्टल पर मिली शिकायतों को विशेषज्ञ समिति के साथ साझा किया जाएगा।

आंदोलन

24 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन

झारखंड में छात्र JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग काे लेकर बीते 24 दिन से धरने पर बैठे हैं। इनमें से कई छात्र भूख हड़ताल पर हैं।

इससे पहले छात्रों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। छात्र CBI जांच की मांग पर अड़े रहे।

आज मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने मंत्रियों के साथ बैठक की थी, जिसके बाद परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।

ADVERTISEMENT