NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / झारखंड: हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में 11 मंत्री शामिल, जानिए कांग्रेस के कितने विधायक
    अगली खबर
    झारखंड: हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में 11 मंत्री शामिल, जानिए कांग्रेस के कितने विधायक
    झारखंड में हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज

    झारखंड: हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में 11 मंत्री शामिल, जानिए कांग्रेस के कितने विधायक

    लेखन गजेंद्र
    Dec 05, 2024
    01:34 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को हो गया। इस दौरान 11 मंत्रियों को राज्यपाल संतोष गंगवार पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    गुरुवार को प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने भी शपथ ली। राज्य के पूर्व कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान के साथ महत्वपूर्ण चर्चा के बाद मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया है।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मंत्रिमंडल में हर वर्ग का प्रतिनिधित्व है।

    शपथ

    कौन-कौन विधायक लेंगे शपथ?

    मंत्री पद की शपथ लेने वालों में JMM से 6, कांग्रेस से 4 और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कोटे से 1 विधायक शामिल हैं।

    कांग्रेस से राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडे सिंह, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा टिर्की, JMM से दीपक बिरुआ, हफीजुल हसन, सुदिव्य सोनू, चिमरा लिंडा, योगेंद्र महतो, रामदास सोरेन और RJD से संजय प्रसाद यादव शामिल हैं।

    बता दें कि मंत्रिमंडल के गठन के बाद झारखंड विधानसभा का 4 दिवसीय सत्र बुलाया जाएगा, जो 9 से 12 दिसंबर होगा।

    सरकार

    झारखंड के क्या आए थे चुनाव नतीजे?

    झारखंड में INDIA गठबंधन में शामिल JMM ने 34, कांग्रेस ने 16, RJD ने 4 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस तरह INDIA के पास 56 सीटें हैं।

    विपक्ष में भाजपा ने 21 और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 3 सीटें जीती हैं। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है।

    हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    शपथ लेते कांग्रेस नेता

    #WATCH रांची (झारखंड): कांग्रेस नेता राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड मंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/Aqy2LenGwy

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हेमंत सोरेन
    झारखंड
    झारखंड सरकार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    हेमंत सोरेन

    चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया  झारखंड
    हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, झारखंड बंद झारखंड हाई कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: चंपई सोरेन कौन हैं और कैसे वे झारखंड के मुख्यमंत्री बने? झारखंड
    झारखंड: लगभग 24 घंटे से कोई मुख्यमंत्री नहीं, राज्यपाल नहीं दे रहे सरकार बनाने का न्योता झारखंड

    झारखंड

    झारखंड के साहिबगंज में बदमाशों ने बम से उड़ाई रेलवे की पटरी, बड़ी साजिश का शक रेल दुर्घटना
    जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के बाद अब इन राज्यों में होने हैं चुनाव, जल्द होगा ऐलान चुनाव आयोग
    महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान चुनाव आयोग
    उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक तनाव दुर्गा पूजा

    झारखंड सरकार

    झारखंड: उद्घाटन के अगले दिन ही ढही नहर, विभाग ने ठहराया चूहों को जिम्मेदार भारत की खबरें
    महिला को थी पेट दर्द की शिकायत, डॉक्टर ने दवाई की पर्ची में लिखा कंडोम, बर्खास्त झारखंड
    झारखंड को केंद्र सरकार का बड़ा झटका, खारिज किया सूखा राहत का प्रस्ताव झारखंड
    झारखंड: पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने किया महिला से कथित गैंगरेप झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025