Loading...
कौन हैं रिचर्ड ब्राउनिंग? नासा के सेंटर में जेट सूट पहनकर भरी उड़ान
टर्बाइन से चलने वाले इस सूट की मदद से इंसान छोटे जेट इंजनों के सहारे उड़ सकता है

कौन हैं रिचर्ड ब्राउनिंग? नासा के सेंटर में जेट सूट पहनकर भरी उड़ान

Nov 11, 2026
07:05 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में फ्लोरिडा स्थित नासा के केनेडी स्पेस सेंटर में एक खास जेट सूट का प्रदर्शन किया गया। इसे पहनकर ब्रिटेन के रिचर्ड ब्राउनिंग ने बिना किसी विमान या हेलीकॉप्टर के हवा में उड़ान भरी। 7 नवंबर को मैक्स पावर टेक्नोलॉजी एक्सपो में हुए इस प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। टर्बाइन से चलने वाले इस सूट की मदद से इंसान छोटे जेट इंजनों के सहारे उड़ सकता है।

परिचय

कौन हैं रिचर्ड ब्राउनिंग?

रिचर्ड ब्राउनिंग ब्रिटेन के उद्यमी और आविष्कारक हैं।

उन्हें असली 'आयरन मैन' के नाम से भी जाना जाता है। विमानन तकनीक में आने से पहले वह तेल कारोबारी थे और रॉयल मरीन रिजर्व में भी सेवाएं दे चुके हैं।

इंसान को उड़ाने वाली तकनीक में उनकी रुचि ने उन्हें खास सूट बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में ग्रेविटी इंडस्ट्रीज शुरू की, जो पहनने योग्य उड़ान तकनीक पर काम करती है।

तैयार

कैसे तैयार किया गया जेट सूट?

ब्राउनिंग ने मार्च, 2016 में जेट सूट बनाने के प्रयोग शुरू किए थे।

शुरुआती कोशिशों में उन्होंने अपनी बांहों पर छोटे गैस टर्बाइन लगाए और ऐसा ढांचा तैयार करने की कोशिश की, जो शरीर को जमीन से ऊपर उठा सके।

कई महीनों के परीक्षण के बाद नवंबर, 2016 में उन्होंने पहली बार सफलतापूर्वक जमीन से ऊपर उड़ान भरी। इसके बाद उन्होंने तकनीक विकसित करने और लोगों के सामने पेश करने के लिए अपनी कंपनी बनाई।

ADVERTISEMENT

काम

किस तरह काम करता है यह जेट सूट?

ग्रेविटी का जेट सूट बांहों और पैरों पर लगे छोटे गैस टर्बाइन से काम करता है।

ये इंजन ईंधन जलाकर तेज गति से गैस बाहर निकालते हैं। इससे इतना जोर पैदा होता है कि सूट पहनने वाला व्यक्ति जमीन से ऊपर उठ सके।

उड़ान के दौरान पायलट अपनी बांहों और शरीर की स्थिति बदलकर दिशा और गति नियंत्रित करता है। इस तकनीक में संतुलन बनाए रखने के लिए शरीर की गतिविधियां जरूरी होती हैं।

ADVERTISEMENT

तकनीक

एक्सपो में दिखी तकनीक की क्षमता

ब्राउनिंग ने 7 और 8 नवंबर को मैक्स पावर एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी एक्सपो में इस सूट का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विमानन, परिवहन और अंतरिक्ष से जुड़ी नई तकनीकें दिखाई गईं। ग्रेविटी इंडस्ट्रीज ऐसी पहनने योग्य प्रणाली विकसित कर रही है, जिससे लोग छोटे जेट इंजनों के सहारे उड़ सकें।

हालांकि, यह तकनीक अभी आम लोगों के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं है। इसे सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए विशेष प्रशिक्षण जरूरी है।

ADVERTISEMENT