NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / झारखंड: हेमंत सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
    अगली खबर
    झारखंड: हेमंत सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
    हेमंत सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ (तस्वीर: एक्स/@HemantSorenJMM)

    झारखंड: हेमंत सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, चौथी बार संभालेंगे सत्ता

    लेखन गजेंद्र
    Nov 28, 2024
    10:45 am

    क्या है खबर?

    झारखंड के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रमुख 49 वर्षीय हेमंत सोरेन गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

    शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। उनको राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

    समारोह में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) समेत INDIA गठबंधन में शामिल कई अन्य विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

    शपथ

    चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे सोरेन

    हेमंत सोरेन इस बार चौथी बार 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राज्य की कमान संभालेंगे। इससे पहले वे 3 बार मुख्यमंत्री पद संभाल चुके हैं।

    सोरेन सबसे पहले जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री बने थे और दिसंबर 2014 तक पद संभाला था। इसके बाद दिसंबर 2019 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने और 31 जनवरी, 2024 तक पद संभाला।

    इसके बाद जेल जाने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। जेल से बाहर आकर जुलाई में फिर उन्होंने शपथ ली थी।

    ट्विटर पोस्ट

    शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन का संदेश

    जोहार साथयों ,

    आज का दिन ऐतिहासिक होगा - एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

    झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो - भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर… pic.twitter.com/P2xVe7fQcg

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 28, 2024

    निर्णय़

    रांची के सभी स्कूलों में छुट्टी

    शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए राजधानी रांची के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

    जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में पूरे राज्य से एक लाख से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। सभी आगंतुक अपने निजी वाहनों या बसों से आएंगे, जिससे शहर में यातायात जाम होने की संभावना है।

    रांची में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    आगंतुक

    शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होगा शामिल?

    JMM नेता के अनुसार, समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शामिल होने की संभावना है।

    गुरुवार को सोरेन अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि अन्य मंत्री मंत्रिमंडल के अंतिम रूप के बाद शपथ लेंगे।

    बता दें कि सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

    चुनाव परिणाम

    झारखंड का क्या रहा चुनाव  परिणाम?

    झारखंड में INDIA गठबंधन में शामिल JMM ने 34, कांग्रेस ने 16, RJD ने 4 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस तरह INDIA के पास 56 सीटें हैं।

    वहीं विपक्ष में भाजपा ने 21 और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 3 सीटें जीती हैं। भाजपा को 2019 से 4 सीटें कम मिली हैं।

    झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है। सोरेन ने बरहेट सीट 39,790 मतों से जीती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हेमंत सोरेन
    झारखंड
    झारखंड सरकार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    हेमंत सोरेन

    झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई, लगाए ये आरोप झारखंड
    चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया  झारखंड
    हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, झारखंड बंद झारखंड हाई कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: चंपई सोरेन कौन हैं और कैसे वे झारखंड के मुख्यमंत्री बने? झारखंड

    झारखंड

    प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर हमला, JMM, RJD और कांग्रेस को बताया झारखंड का दुश्मन नरेंद्र मोदी
    ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में बाढ़ का आरोप झारखंड पर लगाया, सीमा बंद की पश्चिम बंगाल
    झारखंड: शिवराज सिंह चौहान की कार कीचड़ से भरे गड्ढे में फंसी, जानिए कैसे निकाला शिवराज सिंह चौहान
    झारखंड: पत्नी की इच्छा के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाने पर पति दोषी करार रांची

    झारखंड सरकार

    झारखंड: उद्घाटन के अगले दिन ही ढही नहर, विभाग ने ठहराया चूहों को जिम्मेदार भारत की खबरें
    महिला को थी पेट दर्द की शिकायत, डॉक्टर ने दवाई की पर्ची में लिखा कंडोम, बर्खास्त झारखंड
    झारखंड को केंद्र सरकार का बड़ा झटका, खारिज किया सूखा राहत का प्रस्ताव झारखंड
    झारखंड: पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने किया महिला से कथित गैंगरेप झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025