झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री सोरेन की हत्या की थी साजिश
क्या है खबर?
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के पास धरने पर बैठे भाजपा विधायकों को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह धरना-प्रदर्शन महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को जान से मारने की एक साजिश थी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सोरेन उस समय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के अंदर ही मौजूद थे। उन्होंने पूरी घटना को लेकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
बयान
मंत्री अंसारी ने क्या दिया बयान?
अंसारी ने मीडिया से कहा, "कल हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाल-बाल बच गए। भाजपा के विधायक लोग, सदन यहां चल रहा है, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर धरना दिया। वह धरना नहीं था, वह हत्या करने का प्रयास था।"
उन्होंने कहा, "अगर मुख्यमंत्री का आवास सड़क किनारे है और वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। मान लीजिए कोई दीवार फांदकर अंदर घुस जाता तो क्या होता? अगर कोई अनहोनी हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?"
मांग
मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग
मंत्री अंसारी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने वाले लोगों की पहचान की जाए और यह पता लगाया जाए कि उनके प्रदर्शन के पीछे वास्तविक मंशा क्या थी।
उन्होंने कहा कि अगर जांच में यह सामने आता है कि प्रदर्शन का उद्देश्य मुख्यमंत्री की हत्या का प्रयास था, तो भाजपा विधायकों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
ट्विटर पोस्ट
यहां सुने मंत्री अंसारी का पूरा बयान
#WATCH | Ranchi: Jharkhand Minister Irfan Ansari says, "Yesterday, our Chief Minister had a narrow escape. While the House was in session, BJP MLAs staged a sit-in at the Chief Minister's residence. That was not a protest; it was an attempt to kill. Just imagine—if a tribal Chief… pic.twitter.com/gqFBcpMzhU
— ANI (@ANI) August 11, 2026