Loading...
झारखंड सरकार ने छात्रों की आधी मांगें मानीं, JPSC परीक्षा होगी रद्द; लेकिन जारी रहेगा आंदोलन
झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच तीसरी बार बातचीत हुई है

झारखंड सरकार ने छात्रों की आधी मांगें मानीं, JPSC परीक्षा होगी रद्द; लेकिन जारी रहेगा आंदोलन

लेखन आबिद खान
Aug 09, 2026
07:34 pm

क्या है खबर?

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों और सरकार के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत हुई। इसमें सरकार ने छात्रों की आधी मांगें मान ली हैं। छात्रों ने बताया कि JPSC-PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार ने सहमति जता दी है। हालांकि, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि, छात्र CBI जांच की मांग पर अड़े हैं। इस वजह से उन्होंने आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया है।

विधानसभा घेराव

प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया

कई दौर की बातचीत और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात के बावजूद छात्र अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। आज भी सहमति नहीं बनने के बाद छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा तक विशाल मार्च निकालने की योजना बनाई है।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने कहा कि वे अपना झंडा लिए बिना 10 अगस्त के मार्च में शामिल होंगे।

ABVP ने 11 अगस्त को विधानसभा के लिए एक अलग मार्च की घोषणा की है।

विधायक

विधायक भी एक दिन के उपवास पर बैठे

छात्रों के समर्थन में डुमरी से विधायक जयराम महतो भी पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय उपवास पर बैठ गए हैं।

उन्होंने कहा, "विधानसभा सदस्य होने के नाते मुझे लगता है कि मेरी भागीदारी और ये भूख हड़ताल कम से कम एक प्रतिशत अतिरिक्त दबाव तो बना ही सकती है। इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए। मुझे लगता है कि सरकार को अच्छी तरह पता है कि दोषी कौन हैं। ये कोई छोटा-मोटा मामला नहीं है।"

ADVERTISEMENT

गुट

छात्रों के 2 गुटों में विवाद बढ़ा

आंदोलन के बीच कथित तौर पर छात्रों के 2 गुट हो गए हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे JPSC-JSSC सुधार मंच और टाइगर महतो के नाम से मशहूर जयराम महतो के खेमे से जुड़े एक अन्य गुट में तनाव बढ़ गया है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, दोनों गुट एक-दूसरे से नाखुश हैं और मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि वे बातचीत के लिए एक-दूसरे के साथ बैठने से इनकार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

राहुल का बयान

राहुल बोले- छात्रों के साथ पूरी शक्ति से खड़ा

राहुल गांधी ने कहा, '13 दिन हो गए, गृह मंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। मोदी जी माफी मांगने की जगह क्षमा बांट रहे हैं। शाह जी, यह मत समझिए कि हम जवाबदेही मांगना बंद कर देंगे। राजधानी की सड़कों पर बच्चों पर लाठियां और पैलेट चले, और आपने एक शब्द नहीं कहा। आज नहीं तो कल, इस जुर्म का जवाब आपको देना पड़ेगा। छात्र देश की रोशनी हैं और मैं उनकी पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूं।"

मांगें

क्या हैं छात्रों की मांगें?

छात्र JPSC, JSSC-CGL समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख मांगों में 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा रद्द करना, JPSC और JSSC दोनों में संरचनात्मक सुधार करना, भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच या तो CBI या झारखंड के बाहर के सेवानिवृत्त हाई कोर्ट के जजों के एक स्वतंत्र पैनल द्वारा करवाना शामिल है।

ADVERTISEMENT