समरीन कौर कौन हैं? क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की मंगेतर भारतीय सिनेमा में बिखेर चुकीं जलवा
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने 11 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए फैंस के साथ खुशखबरी का ऐलान किया। इसके बाद से लोग कपल को बधाई देते नहीं थक रहे। जहां अर्शदीप को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज के रूप में लोकप्रियता मिली, तो समरीन ने पंजाबी फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और मॉडलिंग के क्षेत्र में पहचान बनाई है। आइए उनके बारे में जानते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए सगाई की तस्वीरें
Arshdeep Singh has finally decided to spend his entire life with his girlfriend, Samreen Kaur. I hope he doesn't face the same situation as Yuzi Chahal ❤️🩹 pic.twitter.com/IkTohS5MKE
— RiTesH (@ritesh_o2) November 11, 2026
परिचय
जानिए कौन हैं अर्शदीप की मंगेतर समरीन
साल 2001 में जम्मू-कश्मीर में जन्मीं समरीन पेशे से एक माॅडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने फैशन की दुनिया से अपना करियर शुरू किया और शुरुआती दिनों में रैंप शो से चर्चा बटोरी।
2018 में, उन्होंने फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट के लिए ऑडिशन दिया और जम्मू और कश्मीर को रिप्रेजेंट करने वाली स्टेट फाइनलिस्ट के तौर पर चुनी गई थीं।
इस अनुभव से उन्हें पहचान मिली और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके लिए और मौके खुले।
करियर
इन फिल्मों में नजर आ चुकीं समरीन
समरीन ने 2021 में आई रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स-ड्रामा '83' में काम करके अपनी पहचान बनाई। कपिल देव की जिंदगी पर आधारित इसमें उन्होंने बलविंदर सिंह संधू की मंगेतर सिमरन सिंह का किरदार निभाया था।
बाद में, उन्हें लीगल थ्रिलर फिल्म 'नेल पॉलिश' में देखा गया। इसमें अर्जुन रामपाल और मानव कौल थे।
वह दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 2' का हिस्सा भी रही हैं। उन्हें बादशाह, गुरु रंधावा और मनिंदर बुट्टर के म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया है।