LOADING...
हेमंत सोरेन के समर्थन में आए केजरीवाल, बोले- ED का इस्तेमाल कर सरकारें गिराई जा रहीं
हेमंत सोरेन के समर्थन में बोले अरविंद केजरीवाल

हेमंत सोरेन के समर्थन में आए केजरीवाल, बोले- ED का इस्तेमाल कर सरकारें गिराई जा रहीं

लेखन गजेंद्र
Feb 05, 2024
05:58 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित जमीन घोटाले में गिरफ्तार हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने सोमवार को मीडिया से कहा, "झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया। आप इस तरह तो ED का इस्तेमाल करके कोई भी सरकार गिरा देंगे। इन्होंने (केंद्र सरकार) महाराष्ट्र के अंदर सरकार गिरा दी और झारखंड में भी इनकी पूरी कोशिश सरकार गिराने की थी।"

बयान

आगे क्या बोले केजरीवाल?

केजरीवाल ने आगे कहा, "झारखंड में सरकार गिरा नहीं पाए। इन्होंने 48 घंटे तक इंतजार किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग टूट जाएंगे, लेकिन अच्छा है कि कोई नहीं टूटा। ये जो देश के अंदर तानाशाही चल रही है, ED का इस्तेमाल करके चारों तरफ सरकारों को गिराया जा रहा है, गलत तरीके से जनतंत्र खत्म किया जा रहा है। ये देश के लिए सही नहीं है।" बता दें कि ED केजरीवाल को 5 समन भेज चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, केजरीवाल ने क्या कहा?

Advertisement