झारखंड में आज विधानसभा तक मार्च करेंगे छात्र, सरकार से बातचीत विफल
क्या है खबर?
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार से रविवार को बातचीत का कोई नतीजा न निकलने के बाद छात्रों ने सोमवार को विधानसभा तक मार्च करने का निर्णय लिया है। छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षा रद्द करने की मांग की थी, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुद्दे सुलझाने के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया है।
मांग
छात्रों ने क्या कहा?
छात्र नेता संजय मेहता ने कहा कि 3 दौर की बातचीत के बाद भी सरकार सभी मांगों को शत-प्रतिशत मानने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को विधानसभा भवन तक होने वाले मार्च में, झारखंड के सभी जिलों के उम्मीदवार और हमारे साथी समर्थक नैतिक समर्थन दे रहे हैं, बड़ी संख्या में पुराने विधानसभा भवन से नए भवन तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल की बातचीत की अपील खारिज को कर दिया है।
मांग
रांची में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
छात्रों ने JSSC की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा को रद्द करना, CBI जांच, छात्रों द्वारा प्रस्तावित परीक्षा सुधार मॉडल को स्वीकार करना और उनके द्वारा सुझाए गए भर्ती कैलेंडर का पालन करने की मांग रखी है।
मेहता ने कहा कि अगर सरकार इनमें से एक भी मांग पूरी करने में विफल रहती है, तो आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि वे पूरी नहीं हो जातीं।
विधानसभा मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
ट्विटर पोस्ट
छात्रों की अपील
🚨छात्रों से अपील 🚨 pic.twitter.com/h84u849Hs6
— JPSC JSSC REFORM MANCH (@JPSCreformanch) August 9, 2026