Loading...
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' OTT प्रीमियर के लिए तैयार, कब और कहां देखें?
'द ओडिसी' के OTT प्रीमियर का ऐलान

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' OTT प्रीमियर के लिए तैयार, कब और कहां देखें?

Nov 11, 2026
07:04 pm

क्या है खबर?

हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। इस पौराणिक एक्शन गाथा में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडाया और रॉबर्ट पैटिनसन मुख्य किरदारों में शामिल हैं। इसे 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने भारत में 196.87 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड लगभग 16,400 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'द ओडिसी' OTT के जरिए एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है।

रिलीज

OTT पर रिलीज होने जा रही 'द ओडिसी'

फिल्म के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक, 'द ओडिसी' 17 नवंबर, 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पोस्ट में लिखा गया, 'क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' एक हफ्ते में एक्सक्लूसिव स्पेशल फीचर्स के साथ आ रही है।'

माना जा रहा है कि इसका प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट के तौर पर किया जाएगा। जल्द ही यह सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए भारत में उपलब्ध कराई जा सकती है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT