Page Loader
झारखंड चुनाव परिमाम 2024: हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को पार्टी बदलना पड़ा भारी, हारीं
झारखंड के विधानसभा चुनाव में सीता सोरेन हारीं

झारखंड चुनाव परिमाम 2024: हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को पार्टी बदलना पड़ा भारी, हारीं

लेखन गजेंद्र
Nov 23, 2024
03:33 pm

क्या है खबर?

झारखंड के विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 में जमताड़ा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दरअसल, भाजपा ने यहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता मुर्मू सोरेन को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने इरफान अंसारी को उतारा था। दोपहर 2 बजे तक सीता सोरेन 9 चरणों की मतगणना होने के बाद 32,000 से अधिक वोटों से पीछे थीं। अभी गिनती के 10 चरण बाकी हैं।

चुनाव परिणाम

झारखंड मुक्ति मोर्चा से भाजपा में आई हैं सीता सोरेन

सीता सोरेन जामा सीट से मौजूदा विधायक हैं। सीता झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के टिकट पर इस सीट से पिछले 3 विधानसभा चुनाव जीत रही हैं। इस बार उन्होंने अपनी पारंपरिक जामा सीट छोड़कर जामताड़ा से हाथ आजमाया था, लेकिन कांग्रेस से बुरी तरह हार रही हैं। अपनी पार्टी से नाराज होने के कारण सीता सोरेन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गई थीं। उन्होंने लोकसभा चुनाव भी दुमका से लड़ा, लेकिन हार गईं।

इतिहास

JMM का गढ़ है जामा सीट

जामा सीट पर 2005 में भाजपा के सुनील सोरेन ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2009 में JMM ने सीता सोरेन को यहां से उतारा और सीट पर कब्जा किया। इसके बाद लगातार 2014 और 2019 के चुनाव में सीता सोरेन यहां से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचती रही हैं। बता दें कि झारखंड में JMM 34 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है, जबकि भाजपा 21 सीट पर आगे है।