अमेरिका: खबरें
अमेरिका के 2 हवाई अड्डों पर कौन से खतरनाक वायरस का पता चला, जिससे मचा हड़कंप?
अमेरिका में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां चल रही हैं, जिसकी वजह से हवाई अड्डों पर काफी भीड़ है। ऐसे में 2 हवाई अड्डों पर ऐसे वायरस का पता चला है, जिससे हड़कंप मच गया है।
दुनियाभर में आतिशबाजी के साथ ऐसे हुआ नए साल 2026 का स्वागत
भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में बुधवार आधी रात को नए साल का जश्न मनाया गया। जैसे ही घड़ी की दोनों सुइयों ने 12 बजे हाथ मिलाया, वैसे ही आतिशबाजी शुरू हो गई।
मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे के CEO पद से दिया इस्तीफा
अमेरिका के मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया है।
2026 में फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान युद्ध, अमेरिकी थिंक टैंक की चेतावनी
अमेरिका के एक प्रमुख थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने संभावना जताई है कि अगले साल 2026 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र युद्ध हो सकता है।
कौन हैं ट्रंप के सलाहकार रिकी गिल, जिन्हें भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए मिला है सम्मान?
भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल हुए संघर्ष विराम को लेकर अमेरिका एक बार फिर चर्चा में है।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 2 भारतीय छात्राओं की सड़क हादसे में मौत
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 2 भारतीय छात्राओं की सड़क दुर्घटना में मौत हो गईं। दोनों छात्राएं तेलंगाना की रहने वाली थीं और अमेरिका में पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तलाश कर रही थीं।
क्या भारत की रेबीज वैक्सीन नकली है और ऑस्ट्रेलिया ने इसको लेकर क्यों जताई है चिंता?
भारत की रेबीज वैक्सीन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य विभाग ने अपने नागरिकों को भारत से आई रेबीज वैक्सीन को लेकर चेतावनी जारी की है।
ग्वाटेमाला में बस के खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
मध्य अमेरिका के देश ग्वोटेमाला के पश्चिम में सोलोला स्थित इंटर-अमेरिकन राजमार्ग पर एक यात्री बस के खाई में गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए।
अमेरिका में क्रिसमस के दौरान आए तूफान 'डेविन' से रद्द हुई 1,800 से अधिक उड़ानें
अमेरिका में क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान आए भीषण शीतकालीन तूफान 'डेविन' भारी तबाही मचाई है।
अमेरिका में आगजनी और परिवार को आतंकी धमकी देने के मामले में भारतवंशी छात्र गिरफ्तार
अमेरिका में पुलिस ने भारतीय मूल के 22 वर्षीय एक छात्र को आगजनी और परिवार के सदस्यों को आतंकवादी धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
भारत ने H-1B वीजा में हो रही देरी का मुद्दा अमेरिका के सामने उठाया
अमेरिका के H-1B वीजा में हो रही देरी को लेकर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जवाब दिया है। उसने इस संबंध में अमेरिकी अधिकारियों से बात की है।
बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर भारत ने जताई चिंता, कहा- बारीकी से रख रहे नजर
बांग्लादेश में लगातार हो रही हिंसा पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश में भारत के खिलाफ झूठे और भ्रामक नैरेटिव को विदेश मंत्रालय सिरे से खारिज करता है।
H-1B नियमों के सख्त होने के बाद टेक कंपनियों ने की भारत में बड़ी भर्ती
अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों ने इस साल H-1B वीजा नियमों में सख्ती के बीच भारत में बड़े पैमाने पर भर्ती की है।
#NewsBytesExplainer: अमेरिका ने नाइजीरिया में क्यों किए हमले, ईसाइयों से जुड़ी हिंसा का मामला क्या है?
अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी दी है।
भारत-चीन संबंधों पर अमेरिका ने ऐसा क्या कहा, जो भड़का चीन? जानें पूरा मामला
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट में चीन और भारत के संबंधों को लेकर कई दावे किए गए हैं। इसी रिपोर्ट में पाकिस्तान के साथ चीन के बढ़ते रक्षा सहयोग को लेकर भी कई बातें कही गई हैं।
नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर अमेरिका का हमला, ट्रंप बोले- ईसाइयों का बदला लिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के ठिकानों पर हमला किया है।
ब्रॉडवे स्टार इमानी दीया स्मिथ की 25 की उम्र में निर्मम हत्या, बॉयफ्रेंड ने ली जान
ब्रॉडवे म्यूजिकल शो 'द लॉयन किंग' में युवा नाला का किरदार निभाकर मशहूर हुईं इमानी दीया स्मिथ का 25 साल की उम्र में निधन हो गया है।
अमेरिका में तेलंगाना के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत, दोस्तों के साथ किया था डिनर
अमेरिका में पढ़ाई के लिए गए तेलंगाना के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्र की पहचान 24 वर्षीय पवन कोमातिरेड्डी के रूप में हुई है।
अमेरिकी कोर्ट ने H-1B वीजा के लिए वार्षिक शुल्क को वैध बताया, नहीं लगेगी रोक
अमेरिका की एक कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा H-1B वीजा पर लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 90 लाख रुपये) के वार्षिक शुल्क को वैध ठहराते हुए, इसे हटाने से इंकार कर दिया।
अमेरिका ने H-1B वीजा में लॉटरी प्रणाली को खत्म किया, जानिए भारतीयों को कैसे होगा नुकसान
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने प्रवासियों को बड़ा झटका देते हुए H-1B वीजा के चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है।
जेफरी एपस्टीन के नए दस्तावेजों में ट्रंप पर बलात्कार का आरोप, न्याय विभाग ने खारिज किया
अमेरिका के दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की जांच के सिलसिले में अमेरिकी न्याय विभाग ने नए दस्तावेज जारी किए हैं, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बलात्कार के आरोप हैं।
जेडी वेंस ने पत्नी ऊषा पर नस्लवादी टिप्पणी करने वालों को दिया जवाब, जानिए क्या कहा
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पत्नी ऊषा वेंस पर की गई टिप्पणियों के लिए धुर दक्षिणपंथी राजनीतिक टिप्पणीकार निक फुएंतेस और व्हाइट हाउस की पूर्व प्रेस सचिव जेन साकी पर तीखा हमला बोला है।
ट्रंप ने एपस्टीन के निजी जेट से 8 बार उड़ान भरी थी, नए दस्तावेजों में खुलासा
अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की जांच से संबंधित दस्तावेजों का एक नया बैच जारी किया, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है।
गूगल 2026 में फिर शुरू करेगी ग्रीन कार्ड प्रक्रिया, H-1B वीजा धारकों को मिलेगी राहत
अमेरिका में अस्थायी वीजा पर काम कर रहे हजारों गूगल कर्मचारियों के लिए स्थायी निवास को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है।
कॉल ऑफ ड्यूटी गेम के सह-निर्माता विंस जम्पेला का सड़क हादसे में निधन
मॉडर्न वीडियो गेम्स की दुनिया के बड़े नाम और लोकप्रिय गेम कॉल ऑफ ड्यूटी सीरीज के सह-निर्माता विंस जम्पेला का 55 वर्ष की उम्र में एक सड़क हादसे में निधन हो गया।
भारत में फंसे सैकड़ों H-1B वीजा धारक, जानिए इसके पीछे क्या है कारण
इस महीने की शुरुआत में अपने वर्क परमिट को नवीनीकृत करने के लिए भारत आए सैकड़ों H-1B वीजा धारक यहीं फंस गए हैं और अपनी नौकरियों पर लौटने में असमर्थ हैं।
अमेरिका में विरोध के बाद एपस्टीन फाइल्स से हटाई गईं डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें फिर बहाल
अमेरिका के न्याय विभाग ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित उन तस्वीरों को बहाल कर दिया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें थीं।
ऐपल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट ने वीजा होल्डर कर्मचारियों को विदेश यात्रा से बचने की दी चेतावनी
अमेरिका के नए वीजा नियमों के कारण टेक दिग्गज कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए समस्या बढ़ गई है।
एपस्टीन फाइल्स: ट्रंप की तस्वीर समेत 16 दस्तावेज वेबसाइट से हटाए गए, विवाद छिड़ा
अमेरिका में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े करीब 3 लाख दस्तावेज जारी किए गए हैं। हालांकि, इनके सामने आते ही कई विवाद भी खड़े हो गए हैं।
कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप, कहा- ट्रंप से समझौते के लिए पारित किया SHANTI विधेयक
संसद में पारित किए गए सतत परमाणु ऊर्जा संवर्धन और विकास (SHANTI) विधेयक को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
गूगल ने वीजाधारक कर्मचारियों को दी विदेश यात्रा से बचने की सलाह, जानिए क्या है कारण
गूगल ने वीजा पर अमेरिका में काम कर रहे कुछ कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की चेतावनी दी है।
एपस्टीन फाइल्स: बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन और प्रिंस एंड्रयू समेत कई हस्तियों की आपत्तिजनक तस्वीरें जारीं
अमेरिका के न्याय विभाग ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े लाखों दस्तावेज जारी कर दिए हैं। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप गायक माइकल जैक्सन, हॉलीवुड अभिनेता क्रिस टकर, ब्रिटेन के राजकुमार एंड्रयू और संगीतकार मिग जैगर समेत कई हस्तियों की आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आई हैं।
सीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिका ने किया हमला, ट्रंप बोले- जोरदार बदला लिया जाएगा
अमेरिका ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के दर्जनों ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इसे 'ऑपरेशन हॉकआई' नाम दिया गया है।
'डंकी रूट' मामले में ED की छापेमारी; करोड़ों नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना बरामद
अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले डंकी रूट नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। 18 दिसंबर को ED की जालंधर जोनल टीम ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक साथ 13 ठिकानों पर छापा मारा था।
टिक-टॉक ने अपना अमेरिकी कारोबार बेचा, अगले साल से संयुक्त उद्यम संभालेगा कामकाज
अमेरिका में प्रतिबंध से बचने के लिए टिक-टॉक ने अपना अमेरिकी कारोबार एक संयुक्त उद्यम को बेच दिया है।
अमेरिका में वीजा संकट गहराया, H1-B वीजा के लिए साक्षात्कार अगले साल अक्टूबर तक टले
अमेरिका में H1-B और H-4 वीजा के लिए आवेदन करने वाले लोगों को फिर झटका लगा है। उनके साक्षात्कार अगले साल अक्टूबर 2026 तक के लिए टाल दिए गए हैं।
भारतीय निर्यात पर नहीं लगेगा शुल्क, भारत-ओमान में मुक्त व्यापार समझौते से क्या-क्या फायदे होंगे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान की यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
ताइवान को 98,000 करोड़ रुपये के हथियार देगा अमेरिका, भड़क सकता है चीन
ताइवान को लेकर अमेरिका ने ऐसा कदम उठाया है, जो चीन को नाराज कर सकता है। अमेरिका ने बड़ा और बेहद संवेदनशील फैसला लेते हुए ताइवान को अब तक की सबसे बड़ी हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी है।
व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपतियों को लेकर लिखीं विवादित बातें, ओबामा 'विभाजनकारी', बाइडन को 'स्लीपी' बताया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक बार फिर विवादित बदलाव किए हैं।
कौन हैं जेरेड इसाकमैन, जिन्हें बनाया गया नासा का नया प्रमुख?
अमेरिका के अरबपति उद्यमी और अंतरिक्ष यात्री जेरेड इसाकमैन को अमेरिकी सीनेट ने नासा का अगला प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।