LOADING...
मौनी रॉय पति सूरज से तलाक के ऐलान के बाद कान्स फेस्टिवल पहुंची, देखें तस्वीरें 
मौनी रॉय ने कान्स में बिखेरा जलवा

मौनी रॉय पति सूरज से तलाक के ऐलान के बाद कान्स फेस्टिवल पहुंची, देखें तस्वीरें 

May 19, 2026
11:17 am

क्या है खबर?

मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार लोगों का ध्यान खींच रही हैं। हाल ही में उन्होंने ऐलान किया कि वह अपने व्यवसायी पति सूरज नांबियार से अलग हो चुकी हैं। इस बीच, उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करते हुए सबका मन मोह लिया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री को जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं।

तस्वीरें

कान्स से सामने आईं मौनी की खूबसूरत तस्वीरें

मौनी अपनी आगामी फिल्म 'बॉम्बे स्टोरीज' के प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मार्शे डू फिल्म में पहुंचीं। इससे पहले उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, लेकिन अभिनेत्री पैपराजी काे दरकिनारे करते हुए सीधे फ्रांस की ओर रवाना हो गई थीं। कान्स से तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'कान्स और केओस! बोनजोर x।' उन्होंने स्टॉकिंग्स के साथ कॉलर वाली काली मिनी ड्रेस पहन रखी है। साथ में ओवरसाइज़्ड कोट लिया हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

Advertisement

शादी

मौनी ने 4 साल की शादी को खत्म किया

मौनी और सूरज ने साल 2022 में गोवा में शादी रचाई थी। अब इस जाेड़े ने अपनी 4 साल की शादी को खत्म कर दिया है। दोनों ने एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस को बताया कि वह आपसी सहमति के साथ अलग होने का फैसला ले चुके हैं। हालांकि, मौनी ने कहा कि वह सूरज के साथ अपनी दोस्ती को बनाए रखेंगी। दोनों के तलाक का कारण सामने नहीं आया है।

Advertisement