LOADING...
शेयर बाजार में आज सुबह-सुबह क्यों देखने को मिल रही बड़ी गिरावट?
शेयर बाजार में आज सुबह-सुबह बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में आज सुबह-सुबह क्यों देखने को मिल रही बड़ी गिरावट?

Feb 13, 2026
11:01 am

क्या है खबर?

भारतीय शेयर बाजार में आज (13 फरवरी) सुबह-सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स 800 अंक टूट गया। सुबह 10:50 बजे सेंसेक्स 792 अंक गिरकर 82,882 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 करीब 250 अंक लुढ़ककर 25,558 पर पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बाजार में शुरुआत से ही बिकवाली का दबाव बना रहा और निवेशकों में सतर्कता का माहौल दिखा है।

IT शेयर

IT शेयरों में तेज बिकवाली

आज की गिरावट की बड़ी वजह IT कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली रही है। कई बड़ी टेक कंपनियों के शेयर तेजी से नीचे आए, जिससे मुख्य सूचकांकों पर सीधा असर पड़ा। हाल के दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी खबरों और विदेशी बाजारों में टेक शेयरों की कमजोरी ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। इसी कारण लोग मुनाफावसूली करते दिखे और बाजार में दबाव और बढ़ गया है।

विदेशी बाजार

विदेशी बाजार और आर्थिक चिंता

अमेरिका समेत कई वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर भी भारतीय बाजार पर पड़ा है। वहां महंगाई से जुड़े आंकड़ों और आर्थिक सुस्ती की आशंका ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। कई निवेशक बड़े आर्थिक आंकड़ों के आने से पहले जोखिम लेने से बच रहे हैं। इसके अलावा, हाल में आई तेजी के बाद स्वाभाविक रूप से प्रॉफिट बुकिंग भी देखने को मिल रही है, जिससे बाजार में और कमजोरी आई।

Advertisement

सावधानी

रुपये में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सावधानी

भारतीय रुपये में हल्का उतार-चढ़ाव भी निवेशकों की सोच पर असर डाल रहा है। विदेशी निवेशक ऐसे समय में ज्यादा सतर्क रहते हैं। जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है तो वे सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं। इसी वजह से शेयर बाजार में दबाव बढ़ा हुआ है। फिलहाल कुछ समय तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है और निवेशक हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement