भारत-पाकिस्तान युद्ध में 11 जहाज गिरे, 200 प्रतिशत टैरिफ धमकी पर रुकी लड़ाई- डोनाल्ड ट्रंप
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान युद्ध को लेकर नया दावा किया है। अब उन्होंने लड़ाई में 5 नहीं बल्कि 11 लड़ाकू विमान गिरने की बात कही है। ट्रंप ने यह बात गाजा के लिए बनाई गई शांति बोर्ड कार्यक्रम में कही। उन्होंने युद्ध में गिरे लड़ाकू विमानों को काफी महंगा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध रोकने के लिए उन्होंने दोनों देशों को 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जिसके बाद लड़ाई रुकी।
दावा
शहबाज शरीफ ने हमारे चीफ ऑफ स्टाफ के सामने जान बचाने की बात कबूली- ट्रंप
कार्यक्रम में ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ इशारा करते हुए कहा, "उन्होंने (शरीफ) हमारे चीफ ऑफ स्टाफ के सामने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 2.5 करोड़ जानें बचाईं जब उन्होंने हमारे और भारत के बीच जंग रोकी...वह जंग जोरों पर थी। प्लेन गिराए जा रहे थे। और मेरी उन दोनों से फोन पर बात हुई, और मैं उन्हें थोड़ा-बहुत जानता था। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत अच्छे से जानता था...।"
बयान
पैसे खोने की बात आई तो रोक दिया युद्ध- ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा, "मैंने उन्हें फोन किया और कहा, सुनो, अगर तुम लोग इसे सुलझा नहीं पाए तो मैं तुम दोनों के साथ व्यापार समझौता नहीं करूंगा...और अचानक, हमने एक समझौता कर लिया। मैंने कहा, अगर तुम लड़ोगे, तो मैं दोनों देशों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा। वे दोनों लड़ना चाहते थे, लेकिन जब बहुत सारा पैसा खोने की बात आई, तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम लड़ना नहीं चाहते...11 जेट मार गिराए गए। बहुत महंगे जेट।"
ट्विटर पोस्ट
डोनाल्ड ट्रंप का बयान
#WATCH | At the Board of Peace Event, US President Donald Trump says, "...He (Pakistani PM) said in front of our Chief of Staff that President Trump saved 25 million lives when he stopped the war between us and India...That war was raging. Planes were being shot down. And I got… pic.twitter.com/pm5eT7xjz3
— ANI (@ANI) February 19, 2026