LOADING...
16 घंटे इंस्टाग्राम इस्तेमाल करना लत नहीं, कंपनी प्रमुख एडम मोसेरी ने अदालत में दिया बयान
16 घंटे इंस्टाग्राम इस्तेमाल करना लत नहीं (तस्वीर: अनस्प्लैश)

16 घंटे इंस्टाग्राम इस्तेमाल करना लत नहीं, कंपनी प्रमुख एडम मोसेरी ने अदालत में दिया बयान

Feb 12, 2026
03:00 pm

क्या है खबर?

लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने इंस्टाग्राम उपयोग करने के घंटे को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका में एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि 16 घंटे तक इस्तेमाल को सीधे लत नहीं कहा जा सकता। कैलिफोर्निया की अदालत में चल रहे इस ट्रायल में वे गवाही देने वाले पहले बड़े अधिकारी बने। यह मामला नाबालिगों की मानसिक सेहत पर सोशल मीडिया के असर से जुड़ा है।

बहस

लत और ज्यादा इस्तेमाल पर बहस

मोसेरी ने अदालत में कहा कि किसी ऐप का ज्यादा उपयोग हर व्यक्ति के लिए अलग मायने रखता है। उनके अनुसार क्लिनिकल एडिक्शन और सामान्य ज्यादा इस्तेमाल में फर्क समझना जरूरी है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे कोई व्यक्ति किसी वेब सीरीज को देर रात तक देखे तो उसे लत नहीं कहा जा सकता। हालांकि, उन्होंने माना कि एक दिन में 16 घंटे इंस्टाग्राम चलाना समस्या वाला व्यवहार लग सकता है।

रिपोर्ट

बुलीइंग और इंटरनल रिपोर्ट का जिक्र

सुनवाई के दौरान वकीलों ने कंपनी की एक आंतरिक सर्वे रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कई यूजर्स ने बुलीइंग का अनुभव बताया था। मुख्य वादी ने भी सैकड़ों बार शिकायत दर्ज कराई थी। मोसेरी ने कहा कि उन्हें इन खास शिकायतों की जानकारी नहीं थी। अदालत में यह भी चर्चा हुई कि इमेज फिल्टर जैसे फीचर्स युवाओं पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं, जिनमें बाद में कुछ बदलाव किए गए थे।

Advertisement

दबाव

बड़ी कंपनियों पर बढ़ता कानूनी दबाव

इस केस में इंस्टाग्राम के साथ यूट्यूब का भी नाम शामिल है, जबकि कुछ कंपनियां पहले ही समझौता कर चुकी हैं। अमेरिका में सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ हजारों मुकदमे चल रहे हैं। कई परिवारों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। आने वाले दिनों में मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग और यूट्यूब के सीईओ से भी गवाही की उम्मीद है, जिससे यह मामला और अहम बन गया है।

Advertisement