LOADING...
ट्रंप का बड़ा ऐलान, एलियन और उड़नतश्तरी से जुड़ी फाइलें होंगी सार्वजनिक
डोनाल्ड ट्रंप ने एलियन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है

ट्रंप का बड़ा ऐलान, एलियन और उड़नतश्तरी से जुड़ी फाइलें होंगी सार्वजनिक

Feb 20, 2026
08:50 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलियन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार एलियन और अंतरिक्ष से जुड़ी गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। यह घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में की है। ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका ही नहीं, दुनियाभर में चर्चा तेज हो गई है। लंबे समय से इन रहस्यमय जानकारियों को सार्वजनिक करने की मांग उठती रही है।

बयान

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि लोगों की जबरदस्त रुचि को देखते हुए वह संबंधित विभागों को निर्देश देंगे कि एलियन, अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनॉमेना (UAP) और अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) से जुड़ी फाइलों की पहचान कर उन्हें जारी किया जाए। उन्होंने इन मामलों को जटिल, लेकिन बेहद दिलचस्प और महत्वपूर्ण बताया है। ट्रंप के अनुसार, सरकार के पास मौजूद हर जरूरी दस्तावेज की समीक्षा कर उन्हें सार्वजनिक करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

असर

इस फैसले से क्या बदल सकता है?

अगर ये फाइलें सार्वजनिक होती हैं तो लोगों को कई पुराने रहस्यों के बारे में नई जानकारी मिल सकती है। UFO और एलियन से जुड़े मामलों पर वर्षों से अटकलें लगती रही हैं। कई लोग मानते हैं कि सरकार के पास इससे जुड़ी खास जानकारियां छिपी हुई हैं। ऐसे में दस्तावेज सामने आने से अफवाहों पर लगाम लग सकती है और वैज्ञानिकों को भी नई जानकारी का अध्ययन करने का मौका मिल सकता है।

Advertisement

अन्य

चर्चा और आगे की प्रक्रिया

ट्रंप के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। समर्थक इसे पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक फैसला मान रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि फाइलें कब तक जारी होंगी और उनमें कितनी जानकारी साझा की जाएगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि संबंधित विभाग इस निर्देश पर कितनी तेजी से काम शुरू करते हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement