LOADING...
अमेरिका में बच्चे के यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय व्यक्ति गिरफ्तार, वापस भेजने की तैयारी
अमेरिका में बच्चे के यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय व्यक्ति गिरफ्तार

अमेरिका में बच्चे के यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय व्यक्ति गिरफ्तार, वापस भेजने की तैयारी

लेखन गजेंद्र
Feb 17, 2026
12:09 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के न्यू जर्सी में एक भारतीय व्यक्ति को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अभी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) की हिरासत में है। उसकी पहचान वोडेला यशस्वी कोट्टापल्ली के रूप में हुई है। वोडेला पर न्यू जर्सी में 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के यौन उत्पीड़न, दुकान से चोरी और सार्वजनिक अव्यवस्था के आरोप लगे हैं। उसे वापस भारत भेजने की तैयारी की जा रही है।

अपराध

ICE ने अवैध अप्रवासी

ICE ने आरोपी की तस्वीर एक्स पर साझा कर लिखा, '13 साल से कम उम्र के बच्चे का यौन उत्पीड़न, दुकान से सामान चुराना, पब्लिक डिसऑर्डर वोडेला यशस्वी कोट्टापल्ली, जो भारत से आया एक अपराधी गैर-कानूनी विदेशी है, उस पर न्यू जर्सी में यौन उत्पीड़न और चोरी के आरोप लंबित हैं। हम उसे निष्कासन की कार्रवाई लंबित रहने तक हिरासत में रखेंगे।' ICE ने तस्वीर के साथ "बाल बलात्कारी" शब्द भी लिखा है।

निर्वासन

अमेरिका में निर्वासन की कार्रवाई तेज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान ICE ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और एजेंसी आरोपियों से जुड़ी गिरफ्तारियों और हिरासत के विवरण सार्वजनिक कर रहे हैं। अगर भारतीयों की बात करें तो अमेरिका ने राष्ट्रीयता के सत्यापन और दोनों सरकारों के बीच समन्वय के बाद 2025 में 3,800 से अधिक भारतीयों को निर्वासित किया है। अमेरिका गंभीर अपराधों, विशेषकर नाबालिगों से जुड़े मामलों में निष्कासन को प्राथमिकता दे रहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ICE ने जारी की तस्वीर

Advertisement