Loading...
प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का भारत का वीजा रद्द किया गया
प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का भारत का वीजा रद्द किया गया

प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का भारत का वीजा रद्द किया गया

लेखन गजेंद्र
Nov 12, 2026
07:05 pm

क्या है खबर?

नार्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछकर चर्चित हुईं पत्रकार हेले लिंग ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने एक्स पर बताया कि तेलंगाना के हैदराबाद में होने वाले भारत शिखर सम्मेलन के लिए उनका वीजा रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनको सम्मेलन में मीडिया और प्रेस की आजादी के भविष्य पर पैनलिस्ट और स्पीकर के तौर पर बुलाया गया था। विदेश मंत्रालय ने अभी उनके दावों पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है।

दावा

पत्रकार ने अमित शाह को टैग किया वीडियो

पत्रकार लिंग ने एक्स पर एक वीडियो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग कर कहा, "यह संदेश अमित शाह के लिए है। मैं आज पहली बार भारत समिट के लिए हैदराबाद जाने वाली थी, मुझे वीजा मिल गया था, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने से पहले मुझे भारतीय दूतावास ने बताया कि मैं भारत नहीं जा सकती।"

उन्होंने कहा कि उनके साथ यह इसलिए किया गया है क्योंकि उन्होंने ओस्लो में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार से सवाल पूछा था।

सवाल

क्या है नार्वे की घटना?

नार्वे की राजधानी ओस्लो में इस साल मई में प्रधानमंत्री मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग हुई।

तभी लिंग ने मोदी से पूछा था कि वह 'दुनिया के सबसे आजाद प्रेस' से सवाल क्यों नहीं लेते।

इसके बाद विदेश मंत्रालय के पश्चिमी सचिव सिबी जॉर्ज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी लिंग ने कई कड़े सवाल उठाए थे। यह घटना काफी चर्चा में थी।

बता दें, नार्वे प्रेस फ्रीडम सूचकांक में प्रथम स्थान पर है।

ADVERTISEMENT