मनोज बाजपेयी ने बताया क्यों OTT के लिए ही बनी है 'लास्ट मैन इन टावर'
क्या है खबर?
अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'लास्ट मैन इन टावर' Zee5 पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म मानवीय रिश्तों, मध्यमवर्गीय आकांक्षाओं और अपने घर से जुड़े भावनात्मक लगाव को दर्शाती है। कहानी दिखाती है कि कैसे यादों से जुड़ा घर मुश्किल फैसलों और हितों के टकराव की वजह बन सकता है। मनोज का मानना है कि फिल्म का विषय OTT दर्शकों से आसानी से जुड़ पाएगा, खासकर उन लोगों से जिन्होंने अपना पहला घर खरीदने का अनुभव किया है।
बात
मनोज ने की 'लास्ट मैन इन टावर' के बारे में बात
मनोज ने कहा, "महामारी के बाद से हमने देखा है कि फिल्में अलग-अलग तरीकों से अपने दर्शकों तक पहुंच रही हैं। 'लास्ट मैन इन टावर' के मामले में मुझे हमेशा से लगा कि OTT एक अच्छा विकल्प होगा, क्योंकि यह एक ऐसी फिल्म है जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता है। अगर आपने कभी अपना पहला घर खरीदने के लिए पैसे बचाए हैं, तो आपको याद होगा कि यह कितना मुश्किल था।"
बातचीत
मनोज ने बाताया 'लास्ट मैन इन टावर' की खूबी
मनोज ने आगे कहा, "आखिरकार अपनी खुद की जगह होना क्या मायने रखता है। फिर आप वहां सालों बिताते हैं और आपकी कई यादें उस जगह से जुड़ जाती हैं। यह एक ऐसी भावना है, जिसे बहुत से लोग समझ पाएंगे।"
मनोज ने आगे कहा कि फिल्म की खूबी यह है कि यह ऐसी भावनाएं जगाती है, जो सिर्फ संपत्ति के मालिकाना हक से कहीं आगे की हैं।
रिलीज
'लास्ट मैन इन टावर' कब होगी रिलीज?
मनोज ने आखिरी में कहा कि अपनी गहरी कहानी के जरिए 'लास्ट मैन इन टावर' उन परिवारों और दर्शकों से जुड़ने की उम्मीद करती है, जो इस कहानी में अपने खुद के अनुभवों की झलक देख सकते हैं।
बता दें 'लास्ट मैन इन टावर' 6 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में मनोज के साथ-साथ बोमन ईरानी और दिव्या दत्ता के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आते हैं।