Loading...
UAE तट के पास 19 भारतीय नाविकों को ले जा रहे तेल टैंकर पर मिसाइल हमला
UAE तट के पास 19 भारतीय नाविकों को ले जा रहा तेल टैंकर पर हमला

UAE तट के पास 19 भारतीय नाविकों को ले जा रहे तेल टैंकर पर मिसाइल हमला

लेखन गजेंद्र
Nov 12, 2026
07:43 pm

क्या है खबर?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मीना सकर के पास लाइबेरिया के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ, जिससे टैंकर में आग लग गई। यह जानकारी केंद्रीय बंदरगाह मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय टैंकर जहाज पर 19 भारतीय नाविक सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। टैंकर MT डोमिनिका प्रोसपॉरिटी पर 19 भारतीयों के अलावा 22 चालक दल के सदस्य सवार थे।

हमला

किसी नाविक को चोट नहीं आई

सोनोवाल ने एक्स पर लिखा, 'UAE तटरक्षक बल ने घटना के बाद सभी चालक दल के सदस्यों को निकाल लिया। किसी भी भारतीय नाविक को चोट नहीं आई। सभी 19 भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।'

मंत्री ने बताया कि सरकार चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को पक्का करने और जरूरी मदद देने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ बातचीत कर रही है।

हमला

होर्मुज से गुजरते समय एक जहाज पर हमला

इससे पहले, बुधवार को सऊदी अरब के झंडे वाले तेल टैंकर, NCC FAJR पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय हमला हुआ था। जहाज पर स3न भारतीय नाविक सवार थे, जो सुरक्षित हैं।

बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण होर्मज जलडमरूमध्य से जहाजों का गुजरना अभी खतरनाक बना हुआ है।

अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी और ईरानी नियंत्रण के कारण लगातार जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है।

ADVERTISEMENT