विनोद कापड़ी की शिकायत का दिखा असर, देशभर में 'पायर' को मिले 200 अतिरिक्त शो
क्या है खबर?
फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी की 'पायर' 30 अक्टूबर को सिनेमा में आई थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली। हालांकि, रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' के आने से इसके शोज 70 प्रतिशत तक घट गए। इसे लेकर निर्माता ने चिंता जताई और शिकायत की थी। मामले में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी दखल दिया था। अब विनोद ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनकी फिल्म 'पायर' की स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है।
आभार
निर्माता ने 'पायर' के शो बढ़ने पर खुशी जताई
विनोद ने एक्स पर 'पायर' के शो बढ़ने की खुशी जताई और इसका समर्थन करने के लिए फैंस का आभार जताया।
उन्होंने कहा, "पायर के शो वापस आ रहे हैं। शुक्रवार, 13 नवंबर से 'पायर' के 200 से ज्यादा शो जोड़े जा रहे हैं। आपके प्यार, विश्वास और समर्थन ने हमें और ज्यादा स्क्रीन पर वापस ला दिया है।"
उन्होंने फिल्म की कहानी देखने का लोगों को माैका देने के लिए सिनेपोलिस और PVR सिनेमा को भी धन्यवाद दिया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#PYRE IS GETTING ITS SHOWS BACK! ❤️
— Vinod Kapri (@vinodkapri) November 11, 2026
Over 200 shows of PYRE are being added from Friday , 13th November.
A heartfelt thank you to our audiences for standing by this little independent film and making this possible. Your love, trust and support have brought us back to more… pic.twitter.com/cNN5UYcHJm
निराशा
'पायर' के शो घटने पर उठाई थी आवाज
निर्माता ने बताया था कि 'पायर' काे पहले दिन 80 स्क्रीन पर रिलीज किया गया, लेकिन जब दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी तो शो भी बढ़ाए गए। उन्हाेंने आरोप लगाया कि 'रामायण' की रिलीज के बाद उसके शो घटा दिए गए थे।
इसी सिलसिले में AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सूचना एवं प्रसार मंत्रालय के मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था। साथ ही, कम बजट वाली फिल्मों के साथ हो रहे बर्ताव पर चिंता जताई थी।